न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर की यह इच्छा जिंदगी भर के लिए रह गई अधूरी

जानकारियों के मुताबिक उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 1:59:01

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर की यह इच्छा जिंदगी भर के लिए रह गई अधूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां तक कि कई वेबसाइट और पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं जिसको लेकर अलग अलग तरह की बातें सामने आ रही है।

जानकारियों के मुताबिक उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। पति बोनी कपूर उन्हें कैंडिल लाइट डिनर पर ले जाने वाले थे, पर श्रीदेवी अपनी अनंत यात्रा पर निकल चुकी थीं। श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई पहुंचीं थीं। शादी खत्म होने के बाद जहां पति और बेटी 21 फरवरी को वापस लौट गए तो श्रीदेवी अपनी पेंटिंग एग्जिबिशन की वजह से दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में ही रुक गईं थीं। होटल स्टाफ के मुताबिक अकेली श्रीदेवी 48 घंटों तक होटल के कमरे से बाहर तक नहीं निकलीं थीं। इस बीच पति बोनी कपूर 24 फरवरी को मुंबई से दोबारा दुबई गए थे। जहां वे अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी ने श्रीदेवी को उठाया। दोनों के बीच 15 मिनट बातचीत हुई। श्रीदेवी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। बाद में देखने पर वे बाथटब में गिरी मिलीं। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अखबार में श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है। मौत से पहले श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था, उसको लेकर अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट में अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं।

bollywood,bollywood news,sridevi,boney kapoor

खलीज टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों के होटल आने के बाद उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया गया। इस बीच दुबई के भारतीय कॉन्स्युलेट ने श्रीदेवी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। दुनिया से रुखसत करते ही बोनी कपूर की श्रीदेवी को डिनर पर ले जाने की इच्छा जिंदगी भर के लिए अधूरी ही रह गई।

बता दे, खबर है कि अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने मुंबई से रवाना हो चुका है। बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि रविवार देर रात उनका शव भारत पहुंच जाएगा। श्रीदेवी की मौत के बाद से ही उनके मुंबई के अंधेरी स्थित आवास पर परिजनों और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है। दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्रीदेवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह