न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ताज़ा खबर : श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, परिवार को सौंपा शव

दुबई पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौप दी है। साथ ही शव को भारत ले जाने की इजाजत दे दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 3:55:18

ताज़ा खबर : श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, परिवार को सौंपा शव

दुबई पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौप दी है। साथ ही शव को भारत ले जाने की इजाजत दे दी है हलाकि यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है। रिपोर्ट का खुलासा संभवतः परिजन मुंबई में करेंगे लेकिन इस बात की आशंका है कि वे इसे जग जाहिर नहीं करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आने वालें तीन घंटे के अन्दर श्रीदेवी का शव मुंबई पहुच जायेगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा। बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि अंतिम संस्कार से पहले उनके शव को उनके फेंस के दर्शनाथ रखा जायेगा।

पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही पार्थिव शरीर भारत ले जाया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है।

bollywood,sridevi,sridevi postmartan report,bollywood news

दरअसल, श्रीदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को ही हो चुका था, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी हुई थी। इसी कारण श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट भी अभी तक नहीं बना था। अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में ही था। कानूनी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लगने के कारण लगातार देरी होती गई।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया है कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा। वहीं, दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, 'पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।' सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दे, खबर है कि अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने मुंबई से रवाना हो चुका है। बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि रविवार देर रात उनका शव भारत पहुंच जाएगा। श्रीदेवी की मौत के बाद से ही उनके मुंबई के अंधेरी स्थित आवास पर परिजनों और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह