न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्थ‍िव शरीर मुंबई पहुंचने में देरी, आज अंतिम संस्कार होना मुश्किल

फिलहाल उनके पार्थिव शरीर की मेडिकल जांच की जा रही है ताकि मौत की वास्‍तविक वजह का पता लगाया जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 2:25:16

पार्थ‍िव शरीर मुंबई पहुंचने में देरी, आज अंतिम संस्कार होना मुश्किल

कल सुबह अचानक से इंटरनेट के जरिये श्रीदेवी के असामयिक निधन का समाचार मिला। दु:ख और अफसोस हुआ। श्रीदेवी ने दुबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। श्रीदेवी की मौत शनिवार को आधीरात में हुई। वे दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने कुछ दिन पहले दुबई गई थीं। सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी जुमेरा एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थी। दुनिया को अलविदा कह चुकीं सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी का शव दोपहर 2 बजे तक दुबई से रवाना होगा, जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

फिलहाल उनके पार्थिव शरीर की मेडिकल जांच की जा रही है ताकि मौत की वास्‍तविक वजह का पता लगाया जा सके। दुबई पुलिस पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की इजाजत दी जाएगी। खलीज टाइम्स के मुताबिक फोरेंसिक विभाग ने अभी तक दुबई पुलिस को ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं सौंपी है, जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी श्रीदेवी के शव को भारत रवाना नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट में देरी क्यों हो रही है, इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

पीटीआई के अनुसार, दोपहर 1-2 बजे के बीच सभी औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी का शव दोपहर 3 बजे के बाद ही मुंबई लाया जा सकेगा। मुंबई स्थित श्रीदेवी के घर के बाहर प्रशंसकों को भारी भीड़ जमा है। सिने जगत की कई हस्तियां भी उनके घर पहुंची हैं।

bollywood,bollywood news,sridevi,funeral

यूएई के अखबार खलीज टाइम्स अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अखबार में श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है। मौत से पहले श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था, उसको लेकर अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट में अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं।

अखबार ने लिखा है- शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बोनी श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। अखबार ने आगे लिखा है- 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी