न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंचतत्व में विलीन हुई चांदनी, बॉलीवुड में रहेगी अमावस्या

देश की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Feb 2018 5:32:21

पंचतत्व में विलीन हुई चांदनी, बॉलीवुड में रहेगी अमावस्या

देश की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में उनके का दाह-संस्कार हुआ। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देश भारी दिल और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गईं 54 वर्षीय श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को हुआ था।

बाल कलाकार के तौर पर अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने अपने 50 साल के लंबे करियर में 301 फिल्मों में काम किया था। उनकी अन्तिम प्रदर्शित होने वाली फिल्म शाहरुख खान अभिनीत ‘जीरो’ होगी, जिसमें उन्होंने विशेष भूमिका निभाई है। वैसे उन्होंने अपने समय में शाहरुख खान के साथ ‘आर्मी’ नामक फिल्म की थी, जिसे नितिन मनमोहन ने बनाया था। ‘जीरो’ इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है।

हिन्दी फिल्मों में श्रीदेवी ने 1975 में प्रदर्शित हुई ‘जूली’ फिल्म से प्रवेश किया था। इस फिल्म में उन्होंने नायिका की छोटी बहन की भूमिका निभाई थी। इसके चार साल बाद उन्होंने बतौर नायिका अमोल पालेकर के साथ ‘सोलहवां सावन’ से प्रवेश किया। यह फिल्म कब आई और कब गई पता नहीं चला। 1983 में दक्षिण भारतीय फिल्मों के ख्यातनाम बैनर पद्मालया स्टूडियो ने श्रीदेवी को हिन्दी फिल्मों में ‘हिम्मतवाला’ के जरिये फिर से दर्शकों से परिचित कराया।

के. राघवेन्द्र राव निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाने में सफल हुई और इसके बाद श्रीदेवी ने हिन्दी फिल्मों में सफलता का वो परचम लहराया जो अपने आप में इतिहास बन गया। जूली 1975 से लेकर 2018 जीरो तक उन्होंने कुल मिलाकर 72 हिन्दी फिल्मों में काम किया। अपने 44 साल के करियर में उन्होंने हिन्दी में सिर्फ 72 फिल्में कीं। यह बड़े आश्चर्य की बात है। इसलिए कि उन्होंने अपने 50 साल लम्बे फिल्म करियर में 300 फिल्मों में काम किया था।

इन 72 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं तो गिनती की सिर्फ 8 ऐसी फिल्में दिखायी देती हैं जिनमें श्रीदेवी ने अपनी अभिनय क्षमता को उजागर किया था। यह फिल्में हैं—सदमा, हिम्मतवाला, नगीना, मिस्टर इंडिया, चाँदनी, लम्हें, इंगलिश विंगलिश और मॉम। इनमें से उन्होंने नगीना, मिस्टर इंडिया के फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड जीता, वहीं लम्हे के लिए उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। मॉम और इंगलिश विंगलिश उनकी वापसी की फिल्में रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी