न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई थी श्रीदेवी की मौैत

दुबई से श्रीदेवी की मौैत पर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 4:56:54

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई थी श्रीदेवी की मौैत

दुबई से श्रीदेवी की मौैत पर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बाथ टब में गिरीं थीं। मीडिया में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसके पहले दुबई के डॉक्टरों ने साफ निर्देश दे दिया था कि दूसरी autopsy नहीं की जाएगी। इसी रिपोर्ट को मान्य समझा जाएगा। इसके बाद ही परिवार वालों को शव सौंप दिया जाएगा। शनिवार रात अपने होटल के कमरे में बेसुध मिली श्रीदेवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया था। जिसके बाद से ही उनकी मौत पर संशय बरकरार था। अब दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।

इससे पहले दुबई में पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बीच बैठक चल रही थी। बैठक के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। खबर है कि शाम 4.30 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा। दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। सूत्र बताते हैं कि ये ब्यान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला है। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी ब्यान दर्ज किया है।

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

यूएई के अखबार खलीज टाइम्स अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अखबार में श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है। मौत से पहले श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था, उसको लेकर अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट में अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं।

अखबार ने लिखा है- शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बोनी श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। अखबार ने आगे लिखा है- 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह