न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चाँदनी’ और ‘नगीना’ के लिए पहली पसन्द नहीं थीं ‘श्रीदेवी’

यश चोपड़ा जिन दिनों अपनी फिल्म ‘चाँदनी’ बनाने का विचार कर रहे थे, उनके जेहन में इस किरदार के लिए ‘रेखा’ का अक्स घूम रहा था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 10:28:04

‘चाँदनी’ और ‘नगीना’ के लिए पहली पसन्द नहीं थीं ‘श्रीदेवी’

यश चोपड़ा जिन दिनों अपनी फिल्म ‘चाँदनी’ बनाने का विचार कर रहे थे, उनके जेहन में इस किरदार के लिए ‘रेखा’ का अक्स घूम रहा था। ‘चाँदनी’ रेखा के पास गई भी लेकिन किन्हीं परिस्थितियों के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। यह शायद 1987-88 की बात है। तब तक हिन्दी फिल्मों के शीर्ष पर श्रीदेवी छा चुकी थीं। यश चोपड़ा ने अपनी इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म में चाँदनी के लिए श्रीदेवी को चुना।

यह पहला मौका था जब उन्होंने उनके साथ काम किया। ‘चाँदनी’ ने श्रीदेवी को और ऊपर उठाया और यश चोपड़ा को उनकी अगली फिल्म ‘लम्हे’ की नायिका दिलवायी।

bollywood,sridevi,chandani,nagina,bollywood news

कुछ ऐसी ही परिस्थितियाँ हरमेश मल्होत्रा के साथ घटी थी। हिन्दी फिल्मों में हमेशा सुपर सितारों के साथ काम करने वाले हरमेश मल्होत्रा को कभी वो सफलता नहीं मिली जिसकी वो उम्मीद करते थे। अपने निर्देशकीय करियर के अन्तिम दिनों में उन्होंने दंत कथाओं पर आधारित एक फिल्म ‘नगीना’ का निर्माण किया। इस फिल्म ने उन्हें श्रेष्ठ निर्देशकों में शामिल करवाया था।

bollywood,sridevi,chandani,nagina,bollywood news

इस फिल्म का कथानक इच्छाधारी नागिन पर था। मूल रूप से यह 1970 में आई राजकुमार कोहली की फिल्म ‘नागिन’ पर आधारित थी, जो इंसानी शरीर में बदल जाती है। इस फिल्म की कथा पटकथा संवाद रवि कपूर, जगमोहन कपूर और डॉ. अचला नागर ने लिखे थे। हरमेश मल्होत्रा को इस बात का कतई अहसास नहीं था कि उन पर नाग देवता की मेहरबानी होने वाली है।

1986 के नवम्बर माह में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का वैसा रेस्पाँस नहीं मिला, जो श्रीदेवी की अन्य फिल्मों को मिलता है। लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए स्वयं को उस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित किया। इच्छाधारी नागिन के रूप में श्रीदेवी ने अपनी बड़ी-बड़ी आँखों से क्रोध की जो ज्वाला दिखायी वो नायाब था। इस फिल्म की सफलता में श्रीदेवी के अभिनय के साथ फिल्म के मुख्य पात्र अमरीश पुरी की भी महत्ती भूमिका थी।

आश्चर्यजनक बात यह है कि हरमेश मल्होत्रा ने सबसे पहले इस फिल्म के लिए जयाप्रदा को प्रस्ताव दिया था। श्रीदेवी और जयाप्रदा का हिन्दी फिल्मों में आना एक ही समय हुआ था। दोनों सफल थी, लेकिन इनकी आपस में बनती नहीं थी। जयाप्रदा उन दिनों अपनी अन्य फिल्मों में व्यस्त थी, जिसके चलते यह फिल्म श्रीदेवी के पास गई।

हरमेश मल्होत्रा द्वारा हिन्दी फिल्मों में सीक्वल की शुरूआत की गई थी। 1986 में प्रदर्शित हुई ‘नगीना’ के बाद उन्होंने इसका दूसरा भाग ‘निगाहें’ के नाम से बनाया था। यह शुद्ध रूप से हिन्दी सिनेमा की पहली सीक्वल फिल्म थी, जिसका कथानक वहीं से शुरू होता है जहाँ पर पहला खत्म हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल