न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू के टीटू की स्वीटी को मिली अप्रत्याशित सफलता, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में बतौर फिल्मकार प्रवेश करने वाले लव रंजन की हालिया प्रदर्शित फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 11:29:04

सोनू के टीटू की स्वीटी को मिली अप्रत्याशित सफलता, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में बतौर फिल्मकार प्रवेश करने वाले लव रंजन की हालिया प्रदर्शित फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है। इस वर्ष के शुरूआती दो माह में अब तक सिर्फ दो सफल फिल्में —पद्मावत और पैडमैन— आयी हैं और तीसरी सफल फिल्म लव रंजन की यह फिल्म साबित हो गई है। अब तक यह फिल्म भारत में करीब 36 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसके कारोबार को दर्शाया है। शुक्रवार को फिल्म ने बढिय़ा ओपनिंग की और फिल्म ने साढ़े 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद वीकेंड पर शनिवार को फिल्म ने करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को फिल्म ने तकरीबन 11 करोड़ रुपये के आसपास कमा चुकी थी।

भारत ही नहीं फिल्म विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। देश के बाहर इस फिल्म को करीब 275 सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म विदेश में अमेरिका, यूएई, पाकिस्तान फिजी और यूके में रिलीज की गई है। यहां पर भी फिल्म तेज कमाई करने में जुटी हुई है।

अब तक यह फिल्म विदेश में 730 हजार डॉलर का आंकड़ा छू चुकी है। वीकेंड में अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 252 हजार डॉलर कमाए तो संयुक्त अरब अमीरात और गल्फ कंट्रीस में फिल्म ने 206 हजार डॉलर की कमाई की। इसके अलावा यह फिल्म पाकिस्तान में भी 100 हजार डॉलर की कमाई कर चुकी है। वहीं फिजी में 76 हजार तो यूनाइटेड किंगडम में 46 हजार डॉलर कमा चुकी है।

bollywood,sonu ke titu ki sweety,box office,bollywood news

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कमाई के मामले में अभी अपनी पकड़ बरकरार रखेगी। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के अब तक के बिजनेस को देखें तो यह फिल्म हिट है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर लव रंजन एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे है।

इससे पहले वो यह कारनामा अपनी सुपरहिट फिल्मों प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा-2 में दिखा चुके है। सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म में भी डायरेक्टर लव रंजन की पुरानी ब्रिगेड ही है जिसमें नुसरत बरुचा, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह है जिन्हें आप पहले भी लव रंजन की इन हिट फिल्मों में देख चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह