न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस अनुमानों पर खरी उतरी ‘ELKDTAL’, पहला दिन कमाई इतने करोड़

बीते दिन प्रदर्शित हुई सोनम कपूर (Sonam Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) अभिनीत फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box office Report)’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत की है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 2:26:30

बॉक्स ऑफिस अनुमानों पर खरी उतरी ‘ELKDTAL’, पहला दिन कमाई इतने करोड़

बीते दिन प्रदर्शित हुई सोनम कपूर (Sonam Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) अभिनीत फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box office Report)’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत की है। बीते दिनों ही लाइफ बैरीज (lifeberrys.com) ने अनुमान लगाया था कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ तक की कमाई करेगी।

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सराहना मिली है। बॉलीवुड के जाने माने ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि ‘ELKDTAL’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.30 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म को भारत भर में 1500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है।

bollywood,sonam kapoor,anil kapoor,rajkummar rao,ek ladki ko dekha toh aisa laga box office collection

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है कि धीमी शुरूआत के बाद शाम के शोज में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म को वीकेंड में अच्छी कमाई के लिए दूसरे और तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वैसे उम्मीद की जा रही है कि माउथ पब्लिसिटी के चलते यह फिल्म शनिवार और रविवार को बेहतर कारोबार करते हुए पहले वीकेंड में 11-12 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

bollywood,sonam kapoor,anil kapoor,rajkummar rao,ek ladki ko dekha toh aisa laga box office collection

विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और फॉक्स स्टार इंडिया द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है जिसकी कथा-पटकथा भी उन्होंने ही तैयार की है। यह सोनम और राजकुमार राव की दूसरी फिल्म है, इससे पहले वे अरबाज खान की डॉली की डोली में नजर आ चुके हैं। फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला की भी मुख्य भूमिका है। लगभग 9 साल बाद यह जोड़ी एक साथ परदे पर दिखाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम