न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वीरे दी वेडिंग-2’ की चर्चाएँ शुरू, वूमन ओरियन्टेड एक और फिल्म, दिखाएंगी क्या!

बॉलीवुड के आंगन में बदलते मौसम का अहसास कराती हवाओं का कहना है कि सोनम कपूर अपनी गत वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल पर काम कर रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 1:08:12

‘वीरे दी वेडिंग-2’ की चर्चाएँ शुरू, वूमन ओरियन्टेड एक और फिल्म, दिखाएंगी क्या!

रीमेक और सीक्वल के दौर में आजकल हर उस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो जाती है जिसको बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त हो जाती है। कई ऐसे सीक्वल बनाए जाते हैं जिनकी कोई गुंजाइश नहीं होती। उदाहरण के तौर पर सन्नी देओल की फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल बनना। मूल फिल्म का जिस अंदाज में अन्त किया गया था उससे कहीं नहीं झलकता था कि इसका सीक्वल बनेगा और वो भी 20 साल बाद। लेकिन दौर के चलते सन्नी देओल ने न सिर्फ इसका सीक्वल बनाया अपितु बतौर निर्देशक अपनी फिल्म के साथ वापसी की। फिल्म को आंशिक सफलता मिली। ऐसे और भी कई उदाहरण दिए जा सकते हैं। सीक्वल, रीमेक और फ्रेंचाइजी के दौर में एक और फिल्म की चर्चा हो रही है।

bollywood,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding,veere di wedding sequel

बॉलीवुड के आंगन में बदलते मौसम का अहसास कराती हवाओं का कहना है कि सोनम कपूर अपनी गत वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल पर काम कर रही हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई रिया कपूर की इस फिल्म में सोनम कपूर (Sonam Kapoor), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और शिखा तल्सानिया ने मुख्य भूमिकाएँ अभिनीत की थी। यह पूरी तरह से वूमन ओरियन्टेड फिल्म थी। आम मसाला फिल्मों से हटकर बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था। अपने प्रदर्शन के दिन इस फिल्म ने लगभग 11 करोड़ की ओपनिंग लेकर ट्रेड को हैरान किया था।

bollywood,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding,veere di wedding sequel

सोनम कपूर की हाल ही में एक और ऐसी फिल्म प्रदर्शित हुई है जो अपने कथानक को लेकर काफी सुर्खियाँ बटोर रही है। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर की बहुत तारीफ हो रही है कि उन्होंने बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी फिल्म को अपने लिए चुना। फिल्म में सोनम कपूर ने समलैंगिक रिश्ते में बंधी पंजाबी परिवार की युवा लडक़ी का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके पिता की भूमिका में अनिल कपूर हैं जो सोनम कपूर की इस फिल्म के लिए बहुत तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर विशेष सफलता नहीं मिल पायी है। दर्शकों व समीक्षकों द्वारा सराही गई इस फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

bollywood,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding,veere di wedding sequel

वीरे दी वेडिंग-2 की बात स्वयं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कही है। हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वॉन्ट’ में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। वहाँ पर उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रमोशन किया अपितु शो की समाप्ति के बाद उन्होंने करीना कपूर खान से कहा, ‘उम्मीद है कि जल्दी ही हम वीरे दी वेडिंग-2’ के सेट पर मिलेंगे। उनके इस एक वाक्य से इस बात का खुलासा किया है कि निकट भविष्य में हमें एक और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली फिल्म देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही एक सवाल उठता है कि आखिर अपनी इस सीक्वल फिल्म में सोनम कपूर क्या दिखाने की तैयारी कर रही हैं। पिछली फिल्म में उन्होंने तलाक, ब्रेकअप, दोस्ती और शादी को दिखाया था। अब क्या वे फिल्म में बच्चों को पालने में मर्दों की भूमिका को दिखाएंगी। सोनम कपूर की इस फिल्म में करीना कपूर खान तो होंगी ही लेकिन क्या वे अपने साथ अपनी दूसरी दो सहेलियों स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया को भी इस यात्रा में शामिल करती हैं या नहीं। शिखा तल्सानिया हास्य कलाकार के तौर पर चर्चित हुए टीकू तल्सानिया की बेटी हैं जिन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’ के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम