सोनम कपूर Sonam Kapoor और आनंद आहूजा Anand Ahuja बेहद क्यूट कपल है, इसमें कोई शक वाली बात नहीं है और दोनों इस बात का सुबूत भी देते रहते हैं। सोनम और आनंद की जब से शादी हुई है तब से ये दोनों अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। यह दोनों एक दुसरे से कितना प्यार करते हैं। ये अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तस्वीरों में नजर आ जाता हैं। पिछले दिनों बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में शामिल होने के लिए सोनम और आनंद ईटली पहुंचे थे। इस दौरान सोनम बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आई, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।














