बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर की वजह से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली भले ही कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने हर बार बेहद सकारात्मक पोस्ट शेयर करते हुए हर बार अपनी जिंदादिली का परिचय दिया है। चाहे अपने बाल कट जाने के फोटो हों या फिर दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने की तस्वीरें, सोनाली का जज्बा देखने लायक है। ऐसे में अब सोनाली के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए उनके बेटे ने भी एक बेहद सकारात्मक पोस्ट किया है। सोनाली बेंद्रे के बेटे रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह अपनी मां के इस कठिन समय में लोगों के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।
रणवीर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके चारों ओर लाइट का रिंग नजर आ रहा है। रणवीर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप सभी ने मेरे चारों तरफ रोशनी का एक घेरा बनाया है... सभी का धन्यवाद, मुझे हर तरह का सपोर्ट देने के लिए।'
हाल ही में रणवीर ने अपना 13वां जन्मदिन मनाया। इस शुभ दिन पर उनकी मां यानी सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे रणवीर को बथर्ड विश करते हुए एक प्यारा सा मैसेज और एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सोनाली ने बेटे रणवीर के साथ बिताए हुए यादगार पलों की तस्वीरों के कलेक्शन को दिखाया है। सोनाली ने बेहद ही अच्छे तरीके मां-बेटे के रिश्तों को प्यार से बतलाया है। पिछले महीने सोनाली बेंद्रे ने अपनी और बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों ही गर्मियों की छुट्टी पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।
Shorts see more
पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके
read more
- पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
- साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
- हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
ताजा खबरें
View Moreसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटाटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे मेंलखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेजसुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमाजेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोरतुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोनअमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बीधनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समयहैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खासबाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिकअकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्राधनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल