न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 में सफल अभिनेत्रियों में शामिल होंगी सोनाक्षी सिन्हा, मिला है दबंग का साथ

वर्ष 2019 के अन्त में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और यह मुकाबला होगा सलमान खान और रणबीर कपूर का जिनकी फिल्में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने की संभावनाएँ है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 9:05:07

2019 में सफल अभिनेत्रियों में शामिल होंगी सोनाक्षी सिन्हा, मिला है दबंग का साथ

वर्ष 2019 के अन्त में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और यह मुकाबला होगा सलमान खान और रणबीर कपूर का जिनकी फिल्में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने की संभावनाएँ है। इसके साथ ही इस वर्ष दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को भी फिर से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा क्योंकि उनकी फिल्म दबंग-3 इसी वर्ष प्रदर्शित होगी।

हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि वह वर्ष 2019 को लेकर उत्साहित हैं। इस साल दर्शक उन्हें अलग-अलग कहानियों में देखेंगे। मैं इस साल को लेकर उत्साहित हूं। दिलचस्प फिल्में कर रही हूं, अलग-अलग कहानियां सुना रही हूं और ऑफर्स में से ऐसी फिल्मों का चुनाव किया जिनमें मेरे किरदार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।

bollywood,sonakshi sinha,Salman Khan,dabangg 3

इस वर्ष सोनाक्षी सिन्हा की कम से कम चार फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है, जिनकी सफलता की पूरी उम्मीद है क्योंकि उनके साथ काम कर रहे नायक अपनी फिल्मों की सफलता की गारंटी माने जाते हैं। 2019 में उनकी पहली फिल्म ‘कलंक’ का प्रदर्शन होगा जिसका निर्देशन अभिषेक बर्मन कर रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसका निर्माण करण जौहर ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘मिशन मंगल’ का प्रदर्शन होगा, जिसका निर्माण आर.बाल्की कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। उनके अतिरिक्त इस फिल्म में विद्या बालन भी केन्द्रीय भूमिका में हैं। यह भारत की पहली अंतरिक्ष फिल्म है।

वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा पंजाब के अमृतसर शहर में अपनी अगली फिल्म ‘खानदानी सफाखाना’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और मृगदीप लांबा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। मृगदीप लाम्बा इससे पहले बॉलीवुड को कल्ट कॉमेडी सीरीज ‘फुकरे’ दे चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

bollywood,sonakshi sinha,Salman Khan,dabangg 3

सोनाक्षी ने मेकर्स को इस फिल्म में अपने पोर्शन की शूटिंग फरवरी के आखिरी सप्ताह तक पूरी करने की प्रार्थना की है ताकि वे मार्च के पहले सप्ताह से दबंग-3 की शूटिंग शुरू कर सकें। ‘दबंग-3’ को लेकर सोनाक्षी खासी उत्साहित हैं क्योंकि बॉलीवुड में उन्होंने वर्ष 2010 में इसी फिल्म से कदम रखा था और यह बॉलीवुड की सर्वाधिक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है, जिसका दर्शकों को इंतजार है। ‘दबंग 3’ को इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहना है कि ‘मैं इस वर्ष के लिए उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी प्रस्तुति का उतना ही आनंद लेंगे जितना मुझे काम करने में मजा आ रहा है।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम