सोनाक्षी की नई फिल्म ‘खानदानी सफाखाना’, कमजोरी का इलाज करेंगी अन्नू कपूर के साथ

By: Geeta Fri, 01 Feb 2019 00:59:03

सोनाक्षी की नई फिल्म ‘खानदानी सफाखाना’, कमजोरी का इलाज करेंगी अन्नू कपूर के साथ

पिछले दिनों सोनाक्षी ने कहा था कि वे पंजाब में एक अनाम फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसके फरवरी के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दास गुप्ता कर रही हैं जो कि स्वयं भू शो मैन सुभाष घई की शिष्या रह चुकी हैं। यह उनकी पहली निर्देशकीय फिल्म होगी। इसकी कथा पटकथा उन्होंने ही तैयार की है। अब इस फिल्म का नाम तय हो गया है। इसे ‘खानदानी सफाखाना’ के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा।

‘खानदानी सफाखाना’ एक ऐसे सब्जेक्ट पर आधारित है जिस पर बात करने से लोग अक्सर बचते हैं। खासतौर पर मर्द अपनी कमजोरी का इलाज गुपचुप करवाता है। छोटे शहरों में औरतों के मामले में यह और भी गुपचुप तरीके से होता है। यहाँ सभी फर्जी हकीमों के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई लुटवाते रहते हैं। यह फिल्म इस मुद्दे पर एक सटायरिकल टेक लेती है।

bollywood,sonakshi sinha,annu kapoor,varun sharma ,बॉलीवुड,सोनाक्षी सिन्हा,अन्नू कपूर,वरुण शर्मा,खानदानी सफाखाना

बीते वर्षों से बॉलीवुड में टैबू टॉपिक पर फिल्में बन रही हैं और सफल हो रही हैं। अब निर्देशक मृगदीप लाम्बा खानदानी सफाखाना को निर्माता के तौर पर पेश कर रहे हैं जो टैबू टॉपिक पर आधारित है। रोमांटिक कॉमेडी जोनर की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अन्नू कपूर मेन लीड में नजर आएंगे। फुकरे फेम वरुण शर्मा भी इस में दिखाई देंगे। अन्नू इसमें एक डॉक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे जो लोगों की कमजोरी का इलाज करते हैं। वे इससे पहले विक्की डोनर में भी डॉक्टर चड्ढा के रूप में दिखाई दिए थे, जिसमें वे स्पर्म क्लिनिक चलाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में अन्नू के सहायक के रोल में दिखाई देंगी। वे इसमें महिलाओं की कमजोरी का इलाज करती नजर आएंगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com