न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों के लिए माफिया से ज्यादा खतरनाक है ‘समाज’, लेनी होगी इजाजत

फिल्मों के लिए माफिया से ज्यादा खतरनाक है ‘समाज’, लेनी होगी इजाजत

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 09 Feb 2018 1:12:59

फिल्मों के लिए माफिया से ज्यादा खतरनाक है ‘समाज’, लेनी होगी इजाजत

फिल्मों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तौर पर जाना जाता है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को उजागर करने का अधिकार है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों के विषय को लेकर ‘समाज’ मुखरित होने लगा है, जिसके विरोध के चलते फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पाता। इन समाजों पर न्यायपालिका के निर्णय का भी असर नहीं होता।

कुछ वर्ष पूर्व निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित ‘जोधा अकबर’ को राजस्थान में प्रदर्शित नहीं होने दिया गया था। इस फिल्म का करणी सेना नामक राजपूत संगठन ने विरोध किया था। उन्हें इस बात पर ऐतराज था कि फिल्म में अकबर और जोधा के प्रेम को दिखाया गया है, जो सही नहीं है।

bollywood,jodha akbar,padmaavat,manikarnika the queen of jhansi,bollywood news

आशुतोष गोवारिकर ने अपनी फिल्म में वही दिखाया जो वर्षों से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। ऐसा ही कुछ हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ हुआ। राजस्थान के राजपूत संगठन श्री करणी सेना द्वारा इस फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया, जिसके चलते न्यायपालिका को दखलंदाजी करनी पड़ी। इसके बावजूद यह फिल्म राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात और बिहार में प्रदर्शित न हो सकी।

अफसोस जनक बात यह है कि इन फिल्मों का विरोध फिल्म देखने से पहले ही कर लिया गया। इस ‘समाज’ ने इतनी जहमत नहीं उठाई कि वह पहले फिल्म देख ले, उसके बाद उसका विरोध करे। अफवाहों को सच मानकर इस ‘समाज’ ने विरोध को हिंसक बना लिया। अब यही समाज राजस्थान के ही एक और स्वयंभू संगठन ‘ब्राह्मण’ समाज के साथ मिलकर केतन मेहता की फिल्म ‘मणिकार्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का विरोध कर रहा है। इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों में राजस्थान के बीकानेर शहर में होनी है, जिसकी उम्मीद अब कम नजर आती है।

bollywood,jodha akbar,padmaavat,manikarnika the queen of jhansi,bollywood news

इन समाजों का आरोप है कि फिल्म में मणिकर्णिका यानि रानी लक्ष्मीबाई के प्रेम सम्बन्ध एक अंग्रेज अफसर के साथ दिखाये गये हैं। जैसे ही ब्राह्मण समाज को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने एक खत लिखकर निर्माता निर्देशक को चेताया, जिसका समर्थन अब करणी सेना भी कर रही है। इस बारे में करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि ‘अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो क्या राजपूत चुप बैठेगा या राजपूत का खून बहेगा तो क्या ब्राह्मण चुप बैठेगा।

केतन मेहता की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ एक उपन्यास पर आधारित है, जिस पर उत्तरप्रदेश सरकार ने चार साल पूर्व प्रतिबंध लगा दिया था। इस उपन्यास की लेखिका ने अपने कथानक में रानी लक्ष्मीबाई की वीरता के साथ-साथ उनके अंग्रेज अफसर के साथ ‘प्रेम’ का जिक्र किया है। इस उपन्यास में उन्होंने लिखा है कि रानी लक्ष्मीबाई इस अंग्रेज से मोहब्बत करती थी, उनके साथ अकेले में मिलती थीं। इसी प्रेम के चलते उस अंग्रेज अफसर ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। झांसी से जब वह अफसर विदा हो रहा था तब रानी लक्ष्मीबाई फूट-फूटकर रोई थी।

bollywood,jodha akbar,padmaavat,manikarnika the queen of jhansi,bollywood news

यही सही है कि फिल्मकार अपनी सहूलियत को देखते हुए इतिहास आधारित कथानकों में कुछ फेरबदल करता है लेकिन वह इतिहास को झुठला नहीं सकता है। ऐसे में राजस्थान के ब्राह्मण और राजपूत संगठनों को पहले रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास को अच्छी तरह से पढऩा चाहिए, उसके बाद इस फिल्म को देखना चाहिए, यदि कुछ गलत नजर आए तब उसका विरोध करना चाहिए।

जिस तरह से फिल्मों के विरोध में समाजों का स्वर मुखर होने लगा है उससे ऐसा संकेत मिलने लगा है कि आने वाले समय में यह ‘समाज’ बॉलीवुड में माफिया से ज्यादा प्रभावी होंगे। कुछ वक्त पहले तक बॉलीवुड ‘माफिया’ के इशारों पर नाचता था, अभी उससे छुटकारा मिला ही है कि अब यह ‘समाजों’ का खौफ। बॉलीवुड को एकसाथ मिलकर इन स्वयंभू ‘समाजों’ का विरोध करना होगा वरना हालात बद से बदतर होते जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह