न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कलाकारों ने की सबसे बड़ी गलती, अपने क्षेत्र को छोडक़र बने नायक, हुए असफल

आइए डालते हैं एक नजर कुछ ऐसे व्यक्तियों पर जो जुड़े तो फिल्मों से हैं लेकिन अभिनय इनका क्षेत्र नहीं था। इन लोगों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम और नाम कमाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 5:09:26

इन कलाकारों ने की सबसे बड़ी गलती, अपने क्षेत्र को छोडक़र बने नायक, हुए असफल

सिनेमा का परदा ऐसा आकर्षण जिसके चुम्बकत्व में हर व्यक्ति उसकी ओर खिंचा चला आता है। कई ऐसे लोग भी इसमें हाथ आजमा लेते हैं, जिनका अभिनय से दूर-दूर का नाता नहीं होता है। ऐसा कई दफा हुआ है जब दूसरे क्षेत्र से ताल्लुख रखने वाली बड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड में हाथ आजमाया। नतीजनन हमें ऐसी-ऐसी फिल्मों की सौगात मिली, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया है। इन फिल्मों को देखने के बाद तो अब इसके निर्माता निर्देशक भी यह सोचते हैं क्योंकर हमने इन लोगों के साथ फिल्म का निर्माण किया। आइए डालते हैं एक नजर कुछ ऐसे व्यक्तियों पर जो जुड़े तो फिल्मों से हैं लेकिन अभिनय इनका क्षेत्र नहीं था। इन लोगों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम और नाम कमाया है।

bollywood,bollywood singers,sonu nigam,himesh reshmaiya,shaan,mika singh,yo yo honey singh

संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया

कभी टीवी शोज के लिए संगीतकार के तौर पर पहचाने जाने वाले संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपने शिखर दौर में बॉलीवुड में बतौर अभिनेता कदम रखा। ‘आपका सुरूर’ नामक फिल्म से उन्होंने अभिनय शुरू किया। हालांकि इससे पहले वे बॉलीवुड में बतौर गायक और संगीतकार बेहद लोकप्रिय हो चुके। उनकी इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए निर्माता विजय तनेजा ने मेहबूब स्टूडियो के बैनर तले इसका निर्माण किया था। फिल्म का निर्देशन प्रशांत चड्ढा ने किया था। हिमेश के साथ इस फिल्म में हंसिका मोटवानी को पेश किया गया था जो उस वक्त सिर्फ 14 साल की थी। वे टीवी पर काम करती थीं। बेमोल जोड़ी को लेकर बनाई गई इस फिल्म पर वर्ष 2007 में 5 करोड़ का खर्च किया गया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी कामयाबी मिली थी। 5 करोड़ की लागत से बनी 126 मिनट लम्बी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने टी सीरीज की फिल्म ‘कर्ज’ में नायक की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुभाष घई की कल्ट फिल्मों में शामिल ‘कर्ज’ का रीमेक थी। हिमेश ने ऋषि कपूर और उर्मिला मातोंडकर ने सिम्मी ग्रेवाल की भूमिका निभाई थी। इन दो फिल्मों के बाद हिमेश ‘खिलाड़ी 786’ और ‘एक्सपोजर’ में भी नजर आए थे।

bollywood,bollywood singers,sonu nigam,himesh reshmaiya,shaan,mika singh,yo yo honey singh

सोनू निगम

कुछ ऐसा ही कदम सोनू निगम ने भी उठाया था। बतौर गायक बुलंदियों को छूने के बाद उन्हें भी लगा वे नायक बन सकते हैं और बन गए। उन्हें फिल्मों में लेकर आए कभी मल्टीस्टारर फिल्मों के बड़े निर्माता रहे राजकुमार कोहली, जिन्होंने उन्हें ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ के जरिसे परदे पर उतारा। इसके बाद सोनू ‘काश आप हमारे होते’ और ‘लव इन नेपाल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। अफसोस उनके अभिनय वाली सभी फिल्में असफल हुईं।

bollywood,bollywood singers,sonu nigam,himesh reshmaiya,shaan,mika singh,yo yo honey singh

शान

हिमेश और सोनू निगम की तरह ही गायक व संगीतकार शान भी ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ में नजर आए थे।

bollywood,bollywood singers,sonu nigam,himesh reshmaiya,shaan,mika singh,yo yo honey singh

मीका सिंह

राखी सांवत को भरी महफिल में चुम्बन देकर चर्चाओं में दिलेर सिंह मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने भी गायक के तौर पर करियर शुरू किया लेकिन फिर अचानक से वे फिल्मों में आए। मीका ने ‘लूट’ और ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

bollywood,bollywood singers,sonu nigam,himesh reshmaiya,shaan,mika singh,yo yo honey singh

यो यो हनी सिंह

रैपर के रूप में बॉलीवुड में ख्यात हुए यो यो हनी सिंह भी अभिनय के चार्म से बच नहीं आए। कभी बॉलीवुड के हर सितारे की पसन्द बन चुके यो यो हनी सिंह ने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘एक्सपोज’ के जरिए अपनी एक्टिंग स्किल्स को दुनिया के सामने रखने की कोशिश की थी।

यह तो वह लोग थे जिन्होंने फिल्मों के दूसरे क्षेत्र में ख्याति पायी और अभिनय में उतरे लेकिन असफल हुए। लेकिन अजय जडेजा और विजयेन्द्र सिंह ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिनका फिल्मों से कोई लेना देना नहीं था लेकिन इन्होंने भी फिल्मों में प्रवेश किया और मात खाई। विजेन्द्र सिंह ने ‘फगली’ जैसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अजय जडेजा ने सनी देओल स्टारर फिल्म ‘खेल’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अजय की फिल्म में एक तरफ जहाँ सन्नी देओल थे वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी जैसे सितारे थे इसके बावजूद यह फिल्म असफल रही और अजय का करियर शुरू होने के साथ ही खत्म हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम