न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Birthday Spcl - पर्दे पर रोमांटिक लेकिन लड़कियों के मामले में बेहद शर्मीले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सीधे लोगों के दिलों में उतरने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jan 2018 2:40:05

Birthday Spcl - पर्दे पर रोमांटिक लेकिन लड़कियों के मामले में बेहद शर्मीले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सीधे लोगों के दिलों में उतरने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 में दिल्ली के एक पंजाबी मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता सुनील मल्होत्रा नेवी में कर्मचारी हैं। सिद्धार्थ ने लिखाई-पढ़ाई दिल्ली में ही की और कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग में हाथ आजमाया।

पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ लड़कियों के मामले में बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने उन्हें पहचान तो दिलाई लेकिन इस ब्रेक के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी लेकिन वह इतने से खुश नहीं थे। वह अभिनय करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने काफी भाग-दौड़ भी की। इस बीच करण ने उन्हें अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' में सह निर्देशक के तौर पर काम करने का मौका दिया। करण की ही पारखी नजरें थी कि वह सिद्धार्थ की प्रतिभा और एक्टिंग के उनके जुनून को भांप गए और उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ ब्रेक दिया।

bollywood,sidharth malhotra,birthday special,gossips,entertainment

फ़िल्मी करियर की बात की जाए तो सिद्धार्थ ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं। वह फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। 'एक विलेन' में सिद्धार्थ का काबिलेतारीफ अभिनय देखने के बाद सलमान खान ने उन्हें एक डिजाइनर घड़ी तोहफे में दी थी।

फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ कई ब्रांडों का एंडोर्स करते हैं, जिनमें 'कोका कोला', 'कॉरनेटो', 'अमेरिकन स्वान' और ओप्पो शामिल है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर के लिए साउथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

bollywood,sidharth malhotra,birthday special,gossips,entertainment

फिल्मी दुनिया से इतर सिद्धार्थ की छवि जमीन से जुड़े इंसान की है। वह विभिन्न सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड में बाढ़ के समय सिद्धार्थ ने वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, आदित्य राय कपूर और हुमा कुरैशी के साथ मिलकर एक समारोह के जरिए पूंजी जुटाई थी।

सिद्धार्थ रग्बी के शानदार खिलाड़ी है। इसके साथ ही उनका प्रकृति के प्रति लगाव काबिलेतारीफ है। यही वजह है कि उन्हें 'टूरिज्म न्यूजीलैंड' का पहला भारतीय एंबेसेडर बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर