न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीबोगरीब लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ 'बत्ती गुल मीटर चालू' का पहला गाना 'गोल्ड तांबा', देखे वीडियो

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू (Batti Gul Meter Chalu) फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब पहला गाना 'गोल्ड तांबा' आ चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 4:48:40

अजीबोगरीब लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ 'बत्ती गुल मीटर चालू' का पहला गाना 'गोल्ड तांबा', देखे वीडियो

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू (Batti Gul Meter Chalu) फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब पहला गाना 'गोल्ड तांबा' आ चुका है। इस गाने में दोनों सितारे एक मेले के दौरान मस्ती में झूमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने की लिरिक्स थोड़ी अजीबोगरीब है। सिद्धार्थ और गरिमा का लिखा हुआ गाना लिरिक्स की वजह से पॉपुलर होने की संभावना है। कुछ ही घंटो में इस गाने को यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

शाहिद कपूर का इस गाने में अंदाज बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है, जैसा उनकी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'आर राजकुमार...' में दिखा था। इस गाने के बोल कुछ इस तरह है, 'जब गोल्ड मिल रहा है तो तांबा के लिए क्यों जाए...'. गाने में आगे भी इसी तरह मजेदार लिरिक्स सुनने को मिलेंगे। इसमें एक और भी मजेदार लिरिक्स है कि ''जब रैंबो' मिल रहा है तो 'रांझा' के लिए क्यों जाए..''। फिलहाल अब इस गाने को कितनी सक्सेस मिल पाती है, यह देखना होगा।

टी-सीरीज और कृअर्ज एंटरटेनमेंट मिलकर 'बत्ती गुल मीटर चालू' को बना रहे हैं। फिल्म का बहुत ही दिलचस्प फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। मोशन पोस्टर में दिखाया गया था कि कबूतर बिजली की तारों पर बैठे हैं और कह रहे हैं, कल रात से बत्ती गुल है। फिर भी बिल सबका फुल है।

फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करने के समय श्रीनारायण सिंह ने कहा था, “शाहिद कपूर के साथ काम करने का मुझे बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वे टैलेंटेड हैं और मुझे लगता है इस किरदार के साथ वे पूरी तरह इंसाफ कर सकेंगे।” यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

बता दें कि इस फिल्म को उत्तराखंड के बैकग्राउंड को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में बिजली को लेकर आ रहे अंधाधुत बिल जैसे मुद्दे को उठाया गया है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर आया जहां कुछ लोग खुश हुए वहीं कुछ लोगों के हाथों निराशा भी लगी। दरअसल फिल्म के किरदार उत्तराखंड के लोकल लैग्वेंज का टच देने के लिए बार-बार हर डायलॉग में ठहरा और बल का इस्तेमाल करते हुए नजर आए, जो देखने में काफी बनावटी लगा। इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहिद स्क्रीन पर किसी वकील के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में यामी गौतम भी महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। ये फिल्म 21 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल