न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शाहरुख ने जताया शोक, कहा - देश ने एक कवि प्रधानमंत्री खो दिया, आई लव यू बापजी

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे पिता मुझे दिल्ली में होने वाले अटलजी के भाषणों को सुनाने ले जाते थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 9:41:23

अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शाहरुख ने जताया शोक, कहा - देश ने एक कवि प्रधानमंत्री खो दिया, आई लव यू बापजी

भारत के पूर्व प्रधानंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अटल जी के निधन पर गमगीन है और वहीं कल शाम से ही फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिआ के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रह है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने उनके निधन के बाद ट्विटर पर एक शोक संदेश शेयर करते हुए लिखा कि देश ने एक कवि प्रधानमंत्री खो दिया, आई लव यू बापजी।

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे पिता मुझे दिल्ली में होने वाले अटलजी के भाषणों को सुनाने ले जाते थे। सालों बाद मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। मैंने उनके साथ कविता, फिल्म, राजनीति और उनके घुटनों के दर्द पर लंबी बातचीत की। मुझे उनकी कविता को पर्दे पर दिखाने का मौका मिला। उन्हें घर पर बापजी कहकर बुलाया जाता था। उनका जाना एक पिता तुल्य रिश्ते का और एक महान नेता का जाना है। मैंने अपने बचपन का एक हिस्सा खो दिया। मैं आपके मुस्कुराते चेहरे को मिस करूंगा बापजी।

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्‍कार शुक्रवार (17 अगस्त) को नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया है। यहां से सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। भारत के दमदार नेताओं में से एक रहे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में देश-दुनिया के कई नेता शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कई प्रमुख मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने शुक्रवार (17 अगस्त) सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बाजार को भी वाजपेयी के सम्मान में बंद रखने का ऐलान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल