न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ के जरिये शाहरुख को मात देने में कामयाब होंगे रणवीर सिंह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो (ZERO)' इस साल 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म पर शाहरुख खान ने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 3:55:33

‘सिम्बा’ के जरिये शाहरुख को मात देने में कामयाब होंगे रणवीर सिंह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो (ZERO)' इस साल 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म पर शाहरुख खान ने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया। पैसा तो था ही, अपनी साख भी दांव पर लगा दी। बीते वर्षों में उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिल पा रही है जो उन्हें मिला करती थी। शाहरुख खान अपने समकक्ष सितारों सलमान खान, आमिर खान के साथ ही तेजी से उभरते नए सितारों से भी बॉक्स ऑफिस पर पिछडने लगे हैं। बीते आठ साल पर गौर करें तो उनकी फिल्मों से ज्यादा पैसा नवोदित अभिनेताओं वरुण धवन और रणवीर सिंह की फिल्मों ने कमाया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,ranveer singh,simmba,zero box office report,simmba box office report

वरुण धवन जहाँ चॉकलेटी हीरो के तौर पर ख्यात हुए, वहीं रणवीर सिंह ने अपनी एक अलग छवि बनाई। उनकी इमेज बनाने में संजय लीला भंसाली का बडा योगदान रहा जिनकी तीन फिल्मों—गोलियों की रास लीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत—में उन्होंने अलग तरह के किरदारों को निभाया। रणवीर सिंह को दर्शकों ने इस फिल्मों में बहुत पसन्द किया। यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसमें ‘पद्मावत’ ने इस वर्ष 300 करोड़ी क्लब में अपनी जगह बनाई।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,ranveer singh,simmba,zero box office report,simmba box office report

शाहरुख खान की कोई फिल्म अभी तक 300 करोड़ी क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। उनकी सर्वाधिक सफल फिल्म फरहा खान निर्देशित हैप्पी न्यू ईयर रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ‘जीरो’ में उन्होंने अपने आपको झोंक डाला है और इस फिल्म को सफल बनाने के लिए उन्होंने सारे दांव खेल लिए हैं। अफसोस इस बात का है कि उनकी यह फिल्म प्रदर्शन दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 20 करोड़ के आंकडे को पार कर पाई है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,ranveer singh,simmba,zero box office report,simmba box office report

इस फिल्म के ठीक एक सप्ताह बाद रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ को लेकर हाजिर हो रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन और करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनमेंट है, जिसे लेकर स्वयं रणवीर सिंह तो आशान्वित नजर आ ही रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस भी आश्वस्त है कि यह फिल्म पहले दिन 35 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इसका कारण रणवीर सिंह की लोकप्रियता, उनका हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ विवाह बंधन में बंधना और फिल्म का निर्देशक रोहित शेट्टी का होना ये सभी कारण दर्शकों को सिनेमाघरों में अपनी ओर खींचने में कामयाब होंगे। इसके अतिरिक्त जिस अंदाज में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म का प्रचार किया है, उससे इसकी दर्शकों में जो ‘हाइप’ बनी है वह इसको पहले तीन दिन तो सफल बनाने में कामयाब है। उम्मीदों को जिस तरह से ‘पर’ लगे हैं उसके हिसाब से रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में कामयाब होगी। जबकि दूसरी तरह अपने पहले दिन के प्रदर्शन 20 करोड़ के आधार पर शाहरुख खान की ‘जीरो’ को इस आंकडे को छूने में कम से कम 5 दिन का समय लगेगा।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,ranveer singh,simmba,zero box office report,simmba box office report

जीरो एक बडे बजट की फिल्म है और अपने इस भारी-भरकम बजट को निकालने के लिए उसे लगातार दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी 200 करोड़ की लागत वसूल होगी। लेकिन जो हालात बन रहे हैं उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि शाहरुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार कर पाएगी।

रणवीर सिंह और शाहरुख खान के स्टारडम में खासा अन्तर है, लेकिन हिन्दी सिनेमा में पिछले तीन साल में जिस तेजी से रणवीर सिंह उभरे हैं, ऐसे में उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। रणवीर सिंह आने वाले समय में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ बनने वाले हैं। एक बार पहले भी रणवीर सिंह शाहरुख खान को मात दे चुके हैं। वर्ष 2015 में शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ के सामने रणवीर सिंह की ‘बाजीराव मस्तानी’ का प्रदर्शन हुआ था। इसमें बाजीराव ने बॉक्स ऑफिस दिलवाले को मात देने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि दिलवाले का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था, जो आज सिम्बा का निर्देशन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम