न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ‘जीरो’, प्रथम दिन 30 करोड़ के पार, ओपनिंग वीकेंड में नहीं छुएगी 100 करोड़!

क्रिसमिस के मौके पर प्रदर्शित हो रही शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ को लेकर उनके पहले दिन की कमाई के कयास लगभग लग चुके हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 3:54:07

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ‘जीरो’, प्रथम दिन 30 करोड़ के पार, ओपनिंग वीकेंड में नहीं छुएगी 100 करोड़!

क्रिसमिस के मौके पर प्रदर्शित हो रही शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ को लेकर उनके पहले दिन की कमाई के कयास लगभग लग चुके हैं। इन कयासों के अनुमान के अनुसार ‘जीरो’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इसके साथ ही यह अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ के आंकडे को छूने में कामयाब नहीं हो पाएगी। इतना जरूर है कि यह ओपनिंग वीकेंड पर 80-85 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। सोमवार 24 दिसम्बर को यह 100 करोडी क्लब में शामिल हो जाएगी।

इस वर्ष पहले दिन की सर्वाधिक कमाई में आमिर खान सबसे आगे रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 52.25 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे नम्बर पर रणबीर कपूर की ‘संजू’ है, जिसने 34.75 करोड़, तीसरे नंबर पर सलमान खान की रेस-3 है, जिसने 29.17 करोड़, चौथे नंबर पर अक्षय कुमार की गोल्ड है, जिसने 25.25 करोड़ और पांचवें नंबर पर बागी-2 आती है जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.10 करोड़ का कारोबार किया था।

डेढ वर्ष के अन्तराल के बाद बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से ख्यात अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जीरो’ के जरिये एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त शाहरुख खान ने इसे हिट बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये हैं। बेहतरीन कथावाचक आनन्द एल राय के निर्देशन में बनी ‘जीरो’ से उन्हें बहुत अपेक्षाएँ हैं। उन्हें इस बात की आशा है कि यह फिल्म उनके गिरे हुए करियर को एक बार फिर से उबारने में कामयाब होगी। फिल्म जीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफिक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero first day box office,zero first day collection,zero box office report,zero box office collection

जीरो इमोशनल और मसाला कांसेप्ट होने के साथ हाई टेक्नीकल फिल्म है, जिसके जरिये शाहरुख खान को बौने के किरदार में दिखाया गया है। इस फिल्म में वीएफएक्स भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अमेरिका में लंबे समय तक शूटिंग की गई है। इन सबको मिला कर फिल्म का बजट 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। शाहरुख खान के अपनी इस फिल्म के वितरण अधिकार 100 करोड़ में बेचे हैं और साथ ही इसके सैटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल अधिकारों को भी 100 करोड़ में बेचा गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने इसके ओवरसीज राइट भी 40 करोड़ में बेचे हैं। इस तरह से उन्होंने अपनी 200 करोड़ की लागत को निकालने के साथ-साथ 40 करोड़ का मुनाफा भी कमा लिया है।

सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म यू सर्टिफिकेट दिया है। अर्थात् इसे छोटे बच्चे से लेकर बुर्जुग तक देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 2 घंटा 43 मिनट है। आजकल इतनी लम्बी फिल्में बनती नहीं हैं लेकिन आनन्द एल राय ने अपने कथानक के साथ किसी प्रकार का तालमेल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 4200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जाएगा। आधिकारिक रूप से अभी इसकी स्क्रीन्स की संख्या की घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेते हुए 25 से 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान शुरू से ही उत्साहित रहे हैं। उनके लिए बौने का रोल करना चैलेंजिग रहा था। कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero first day box office,zero first day collection,zero box office report,zero box office collection

एक नजर शाहरुख़ की पिछली फिल्मों की कमाई पर

जब हैरी मेट सेजल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म का कुल कारोबार 64.33 करोड़ रहा था।

इससे पहले आई उनकी फिल्म ‘रइर्स’ ने पहले दिन 20.42 करोड़ की ओपनिंग ली थी और इसका कुल कारोबार 137.51 करोड़ रूपये रहा था।

वर्ष 2016 में आई उनकी आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘फैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 19.20 करोड़ की ओपिनंग ली थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया और इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 84.10 करोड़ रुपये रहा था।

वैसे सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान के पास था, जब 2014 में उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 44.96 करोड़ का कारोबार किया था। इस रिकॉर्ड पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने तोड़ा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 52 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

अब देखने वाली बात यह है शाहरुख खान की ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करने में सफल होती है। अगर ‘जीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकना है तो उसे धमाकेदार शुरूआत करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम