न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Zero Box Office Collection : पहले दिन ही कमाई में पिछड़ी शाहरुख की 'जीरो', कलेक्शन उम्मीद से कम

आनन्द एल.राय निर्देशित शाहरुख खान की ‘जीरो’ का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 1:02:59

Zero Box Office Collection : पहले दिन ही कमाई में पिछड़ी शाहरुख की 'जीरो', कलेक्शन उम्मीद से कम

आनन्द एल.राय निर्देशित शाहरुख खान की ‘जीरो’ का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। ट्रेड पर नजर रखने वालों ने इसकी मेगा रिलीज़ के मद्देनजऱ 30-35 करोड़ के बीच कलेक्शन करने का अनुमान लगाया था। ट्रेड विश्लेषकों द्वारा लगाए जा रहे तमाम प्रकार के कयासों को दर्शकों ने झूठा साबित करते हुए ‘जीरो’ को सिर्फ 20.14 करोड पर समेट दिया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकडे साझा किए हैं। अब फिल्म को हिट होने के लिए शनिवार और रविवार को तगड़ी कमाई करनी होगी, जो पहले दिन के रुझान को देखते हुए मुश्किल लग रही है। अनाधिकृत तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों का आंकलन है कि शनिवार को यह फिल्म 24 करोड़ के लगभग और रविवार को 25-26 करोड़ का कारोबार करते हुए पहले वीकेंड में 70 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। 100 करोड़ी क्लब में पहुंचने के लिए इसे सोमवार और मंगलवार को भी अच्छा कारोबार करना पड़ेगा।

पहले दिन की कमाई के मामले में साल की यह सबसे बडी फिल्म, दूसरी प्रदर्शित हो चुकी फिल्मों से पिछड गई है। जीरो 2018 की 5 बेस्ट ओपनिंग्स में भी शामिल नहीं हो सकी है। वहीं, शाहरुख खान ख़ुद अपना बेस्ट ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड सके। इस वर्ष की सबसे बडी ओपनिंग अमिताभ बच्चन-आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के नाम है जिसने पहले दिन 52 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि यह फिल्म भी निराशाजनक साबित हुई और महज 151 करोड का लाइफ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप रही।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,zero box office report,katrina kaif,anushka sharma

21 दिसम्बर को देशभर में 4380 से अधिक स्क्रींस पर प्रदर्शित की गयी ‘जीरो’ साल 2018 की अहम और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी। ‘जीरो’ सिर्फ 20.14 करोड पहले दिन जमा कर पायी है, जो फिल्म को लेकर शाहरुख की मेहनत और उम्मीदों के अनुरूप बिल्कुल नहीं है। ‘जीरो’ इस वर्ष की सर्वाधिक ओपनिंग लेने वाली दस फिल्मों में 9वें स्थान पर रही है। 10वें स्थान पर करीना कपूर खान की ‘वीरे दी वेडिंग’ रही है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह पूरी तरह से नायिका प्रधान फिल्म थी, जिसमें करीना कपूर खान के साथ स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और तलसानिया थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक