न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ का आकड़ा छूने को तरसी किंग खान की 'जीरो', जनता ने नकारा

दर्शकों ने पहले सलमान खान की रेस-3, उसके बाद आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और शाहरुख खान की ‘जीरो’ को पूरी तरह से नकार दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 5:53:00

100 करोड़ का आकड़ा छूने को तरसी किंग खान की 'जीरो', जनता ने नकारा

इस वर्ष दर्शकों ने हिन्दी सिनेमा की तिकडी सलमान-आमिर-शाहरुख को इस बात का अहसास करवा दिया कि अब उनके दिन लद चुके हैं और उन्हें स्वयं को चरित्र भूमिकाओं में आना शुरू कर देना चाहिए। दर्शकों ने पहले सलमान खान की रेस-3, उसके बाद आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और शाहरुख खान की ‘जीरो’ को पूरी तरह से नकार दिया है। हालांकि लागत के लिहाज से देखा जाए तो सलमान खान की रेस-3 मात्र 80 करोड में बनी, जबकि आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्मों का बजट 210 और 200 करोड रहा है। कमाई के लिहाज से भी सलमान की रेस-3 ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड का कारोबार किया, जबकि आमिर खान की फिल्म ने मात्र 151 करोड का कारोबार किया। वहीं बात करें शाहरुख खान की ‘जीरो’ की तो इसे तो अभी 100 करोड तक पहुंचने के लिए ही 5 दिन का समय चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि इन 5 दिनों में भी यह फिल्म 100 करोड के आंकडें को छूने में कामयाब हो जाए।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,zero box office report

पहले सोमवार को कलेक्शंस पचास फीसदी तक गिरने के बाद मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी पर जीरो की कमाई में उछाल आया। ट्रेड एक्सपट्र्स के अनुसार, मंगलवार को जीरो ने 12.75 करोड कमाई की है, जो सोमवार के मुकाबले लगभग पच्चीस फीसदी अधिक है। हालांकि छुट्टी के मद्देनजर ये उछाल कम है, फिर भी शाह रुख के लिए राहत की बात जरूर है। ‘जीरो’ का पांच दिनों का कलेक्शन अब 81.32 करोड हो चुका है। सोमवार को वर्किंग वीकेंड शुरू होने की वजह से फिल्मों का व्यवसाय आम तौर पर काफी गिरता है। सोमवार को जीरो ने 9.50 करोड बॉक्स ऑफिस पर मिले थे। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग 50 फीसदी गिरा, जो सामान्य है। दूसरे वीकेंड तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड जमा करने की आस लगायी जा सकती है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम