न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरे वर्ष प्रचारित करेंगे ‘जीरो’, कहीं पासा उल्टा न पड़ जाए

शाहरुख खान के करियर के लिए आनन्द एल.राय की फिल्म ‘जीरो’ बहुत ही खास है। उनके करियर का पूरा दारोमदार अब इस फिल्म पर है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 05 Feb 2018 1:43:28

पूरे वर्ष प्रचारित करेंगे ‘जीरो’, कहीं पासा उल्टा न पड़ जाए

शाहरुख खान के करियर के लिए आनन्द एल.राय की फिल्म ‘जीरो’ बहुत ही खास है। उनके करियर का पूरा दारोमदार अब इस फिल्म पर है। इस फिल्म में वे ना सिर्फ आनन्द एल.राय के साथ पहली बार काम कर रहे हैं, बल्कि वे पहली बार बौने का किरदार भर निभा रहे हैं। यह आम आदमी की जिन्दगी (स्लाइस ऑफ लाइफ) से जुड़ी हुई फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा महत्त्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

शाहरुख इस फिल्म को 21 दिसम्बर को प्रदर्शित करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले वे इसे साल भर तक सुर्खियों में रखना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल शाहरुख हर बड़े त्यौहार पर ‘जीरो’ के बारे में कुछ ना कुछ नया रिवील करेंगे। फिल्म की टीम ने एक ऐसा कैंपेन तैयार किया है, जिसमें साल भर छोटे-छोटे प्रोमोज के जरिए फिल्म के बारे में बताया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि शाहरुख चाहते हैं कि फिल्म को एक बड़े सेलिब्रेशन की तरह रिलीज किया जाए। इसके लिए उन्होंने तय किया है कि हर त्यौहार पर फिल्म से जुड़ी हुई कोई ना कोई जानकारी रिलीज की जाएगी।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,aamir khan,Salman Khan,bollywood news

इसकी शुरूआत इस साल न्यू ईयर से की गई, जब 1 जनवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। इस टीजर में शम्मी कपूर के गाने पर नाचते 3 फुट के शाहरुख के अलावा फिल्म का लोगो को भी दिखाया गया था। अब कहा जा रहा है कि होली के दिन इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया जा सकता है। साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा का लुक भी रिवील किया जा सकता है, जो अभी तक नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर ईद के मौके पर सलमान खान की रेस-3 के साथ फिल्म का दूसरा टीजर प्रोमो भी जारी किया जा सकता है। सलमान खान ने इस फिल्म के एक गाने के लिए कैमियो भी किया है। इस टीजर में फिल्म की कहानी के बारे में बताया जा सकता है।

इतना ही नहीं दीवाली के मौके पर शाहरुख आमिर खान के साथ धमाका करने वाले हैं। आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्ता दीवाली पर प्रदर्शित हो रही है और शाहरुख की ‘जीरो’ क्रिसमस पर, ऐसे में आमिर की फिल्म के शुरू होने के तीन मिनट पहले शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर देखने को मिल सकता है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,aamir khan,Salman Khan,bollywood news

इस तरह से पूरे वर्ष भर अपनी फिल्म को प्रचारित करने का यह तरीका शाहरुख खान के लिए भारी न पड़ जाए। जितना फिल्म को प्रचारित किया जाएगा दर्शकों की जिज्ञासा उतनी बढ़ती जाएगी। प्रदर्शन के बाद यदि फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी तो उसे असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। शाहरुख की पिछली फिल्में भी इस का शिकार हो चुकी हैं। उनकी इम्तियाज अली निर्देशित जब हैरी मैट सेजल को भी इसी तरह प्रचारित किया गया था लेकिन फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। अब ‘जीरो’ के साथ भी यदि ऐसा होता है तो फिर शाहरुख खान को कुछ वर्षों के लिए फिल्मों से संन्यास लेकर बतौर कैरेक्टर आर्टिस्ट वापसी करनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह