न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के सामने किया बड़ा खुलासा, देखे विडियो

शाहरुख खान ने भी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी का खुलासा करतें हुए बताया कि उनके माता-पिता की जल्द और अकास्मिक मौत उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 4:35:16

शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के सामने किया बड़ा खुलासा, देखे विडियो

रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले रानी मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे रानी शाहरुख खान से उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में सवाल करती नजर आ रही हैं।

शाहरुख खान ने भी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी का खुलासा करतें हुए बताया कि उनके माता-पिता की जल्द और अकास्मिक मौत उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी थी। उन्होंने बताया कि जब वो 15 साल के थे तब कैंसर की वजह से उनके पिता की मौत हो गई थी और जब वह महज 24 साल के थे तब उनकी मां भी चल बसीं। एक्टर ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उनकी जिंदगी में एक खालीपन आ गया था। उन्होंने बताया कि एक दिन जब वह उनकी मजार पर गए तो फैसला किया कि इस दर्द को कम करने के वो फिल्मों में एक्टिंग करेगें। उन्होंने कहा, ‘खुशकिस्मत हूं कि उसी दौरान मुझे फिल्म का ऑफर मिला। उन्होंने कहा कि वो अपने किरदारों के जरिए अपनी असली भावनाएं जाहिर कर लेते हैं। शाहरुख खान ने बताया कि माता -पिता के जाने के बाद उनका घर उन्हें और उनकी बहन को काटने को दौड़ता था। वो अकेलापन, दर्द, दुख और तकलीफ खाए जा रहा था तब उन्होंने अपने दर्द को एक्टिंग के जरिए भरने की कोशिश की।

इसके साथ ही शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने यह बात अपने परिवार को बता रखी है कि जिस दिन वह सुबह उठेंगे और उन्हें ऐहसास होगा कि वह पेरेंट्स से जुड़ी सारी भावनाएं बाहर निकाल चुके हैं, उन्हें जाहिर कर चुके हैं, वह एक्टिंग करना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘तब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं होगा, जिस दिन ऐसा होगा, वह होगा और वहां से वापसी मुमकिन नहीं होगी।’ शाहरुख खान ने कहा कि खुदा जब कोई हिचकी देता है तो उससे उबरने के लिए जरिया भी देता है, किसी भी हिचकी की वजह से जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए।

काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रही अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म ‘हिचकी’ से एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ और एक नई कहानी के साथ इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही है। रानी की आखिरी फिल्म 'मर्दानी' साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मोटिवेशन स्पीकर ब्राड कोहेन की आत्मकथा पर आधारित है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक स्कूल टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही है जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित है। फिल्म को उनके पति आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है जबकि फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल