न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यू-ट्यूब पर छाया कैटरीना का ‘हुस्न परचम’, ‘आँख मारे’ पर पड़ेगा भारी

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर फिल्माये गए इस गीत के टीजर को तीन दिन में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 10:18:43

यू-ट्यूब पर छाया कैटरीना का ‘हुस्न परचम’, ‘आँख मारे’ पर पड़ेगा भारी

तीन दिन पहले अर्थात् 9 दिसम्बर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के गीत ‘हुस्न परचम’ का टीजर जारी किया था। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर फिल्माये गए इस गीत के टीजर को तीन दिन में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और आज शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के इस गीत को यू-ट्यूब पर जारी किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ साल 2018 में क्रिसमस वीक पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम ‘हुस्न परचम’ है। ये एक आइटम सॉन्ग है।

इस गीत को कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के बाद एक बार फिर से दर्शकों को कैटरीना कैफ का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग कॉस्ट्यूम में फिल्माए गाने में कैटरीना को ग्लैमरस लुक में देखना प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। अब तक इस गीत को लगभग 40 लाख बार देखा जा चुका है। जिस गति से इसे देखा जा रहा है उससे संकेत मिल रहे हैं कि यह आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के गीत ‘आँख मारे वो लडक़ी आँख मारे’ को पीछे छोडऩे में कामयाब हो जाएगा।

ज्ञातव्य है कि ‘जीरो’ में शाहरुख, बउआ सिंह के रूप में एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के किसी कलाकार ने बौने का किरदार निभाया है। इससे पहले अनुपम खेर ने साजिद नाडियाडवाला की सलमान खान-अक्षय कुमार स्टारर ‘जानेमन’ में बौने का किरदार निभाया था। और पीछे जाएं तो दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध अभिनेता कमल हाउस ने 80 के दशक में अपनी सफल फिल्म ‘अप्पू राजा’ में बौने का किरदार अभिनीत किया था। आज जहाँ तकनीक के जरिये सितारों को किसी भी तरह से दिखाया जा सकता है, वहीं उस समय कमल हासन ने स्वयं को बौना दिखाने के लिए अपने पैरों को पीछे की तरफ बांधकर और घुटनों पर मोटा सुरक्षा कवच पहनकर स्वयं को बौना दर्शाया था।

शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म के इस नए गाने को शेयर किया है। शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘‘दीवानों की ये भीड़ अब ना होगी कम, आ गई है बबिता कुमारी, लहराने हुस्न परचम। साल का सबसे सिजलिंग गाना आ चुका है। गाने को भूमि त्रिवेदी और राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है।’’ शाहरुख ने गाने की रिलीज से पहले ‘हुस्न परचम’ का मतलब समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्विटर पर कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘‘किसी ने मुझसे पूछा कि हुस्न परचम का मतलब क्या होता है। ठोस शब्दों में इसका मतलब होता है किसी के हुस्न के बारे में बताना, जबकि सरल अंदाज में इसका मतलब होता है कैटरीना की ये फोटो।’’

जीरो, 21 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, तिग्मांशु धूलिया और जीशान अय्यूब भी शामिल हैं। यह दूसरा मौका है जब जीशान शाहरुख खान के साथ बराबर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राहुल ढोलकिया के निर्देशन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान के दोस्त की भूमिका निभाई थी। जीशान अय्यूब फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी एक आँख नकली है। फिल्म में वास्तविकता दर्शाने के लिए वे नकली आँख लगाकर ही शूटिंग करते थे। ‘जीरो’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म का ट्रेलर, शाहरुख खान के बर्थडे के दिन रिलीज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक