न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीरो: 21 दिसम्बर, 4200 स्क्रीन्स, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 25 से 30 करोड़

डेढ वर्ष के अन्तराल के बाद बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से ख्यात अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के जरिये एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 3:51:38

जीरो: 21 दिसम्बर, 4200 स्क्रीन्स, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 25 से 30 करोड़

डेढ वर्ष के अन्तराल के बाद बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से ख्यात अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के जरिये एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त शाहरुख खान ने इसे हिट बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये हैं। बेहतरीन कथावाचक आनन्द एल राय के निर्देशन में बनी ‘जीरो’ से उन्हें बहुत अपेक्षाएँ हैं। उन्हें इस बात की आशा है कि यह फिल्म उनके गिरे हुए करियर को एक बार फिर से उबारने में कामयाब होगी। फिल्म जीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफिक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए।

bollywood,Shah Rukh Khan,katrina kaif,anushka sharma,zero,zero first day box office collection,zero box office

जीरो इमोशनल और मसाला कांसेप्ट होने के साथ हाई टेक्नीकल फिल्म है, जिसके जरिये शाहरुख खान को बौने के किरदार में दिखाया गया है। इस फिल्म में वीएफएक्स भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अमेरिका में लंबे समय तक शूटिंग की गई है। इन सबको मिला कर फिल्म का बजट 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। शाहरुख खान के अपनी इस फिल्म के वितरण अधिकार 100 करोड़ में बेचे हैं और साथ ही इसके सैटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल अधिकारों को भी 100 करोड़ में बेचा गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने इसके ओवरसीज राइट भी 40 करोड़ में बेचे हैं। इस तरह से उन्होंने अपनी 200 करोड़ की लागत को निकालने के साथ-साथ 40 करोड़ का मुनाफा भी कमा लिया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,katrina kaif,anushka sharma,zero,zero first day box office collection,zero box office

सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म यू सर्टिफिकेट दिया है। अर्थात् इसे छोटे बच्चे से लेकर बुर्जुग तक देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 2 घंटा 43 मिनट है। आजकल इतनी लम्बी फिल्में बनती नहीं हैं लेकिन आनन्द एल राय ने अपने कथानक के साथ किसी प्रकार का तालमेल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 4200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जाएगा। आधिकारिक रूप से अभी इसकी स्क्रीन्स की संख्या की घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी