न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सुपरस्टार के ना कहने के बाद शाहरुख़ खान के हाथ लगी 'जीरो'

वर्ष 2018 के पहले दिन शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' का टीजर जारी किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jan 2018 9:30:35

इस सुपरस्टार के ना कहने के बाद शाहरुख़ खान के हाथ लगी 'जीरो'

वर्ष 2018 के पहले दिन शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' का टीजर जारी किया। निर्देशक आनन्द एल.राय की यह फिल्म इस वर्ष दिसम्बर माह में प्रदर्शित होने जा रही हैं। 'जीरो' गत वर्ष भी मीडिया में लगातार चर्चाओं में थी। इसका कारण यह था कि आनन्द एल.राय पहले इस फिल्म को सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे, सलमान ने स्वीकृति भी दे दी थी लेकिन आनन्द ने मीडिया को इसकी सूचना जल्द दे दी जिसके चलते सलमान खान ने फिल्म से किनारा कर लिया और फिर यह फिल्म शाहरुख के पास पहुँची।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,Salman Khan,gossips,entertainment

दूर होगा शाहरुख का मिथ्या अहंकार

आनन्द एल.राय का फिल्म निर्माण का अपना एक तरीका है। वे पूरी तरह से भारतीय परिवेश में फिल्म का निर्माण करते हैं, वहीं शाहरुख डॉलर को देखते हुए फिल्म बनाते हैं। शाहरुख खान के फिल्म निर्माण विभाग में तो कलाकारों के अंडर गारमेंट्स भी विदेशी होते हैं, जबकि आनन्द एल.राय का निर्माण प्रबंधन कच्छे भी खरीद लेता है [फिल्म के टीजर में शाहरुख को देसी कच्छे बनियान में दिखाया गया है]। अपने करियर की ढलान पर शाहरुख खान को यह फिल्म अनेक अवसर उपलब्ध करा सकती है और उनके इस मलाल को दूर कर सकती है कि उनकी कोई फिल्म उनके समकालीन आमिर खान और सलमान खान की फिल्मों की आय के नजदीक भी नहीं पहुँच पाई। जो किरदार आनन्द एल.राय ने शाहरुख खान के लिए गढ़ा है वह उनकी सोच के मिथ्या अहंकार [किसी दौर में शाहरुख खान का तकिया कलाम था 'आई एम द ग्रेटेस्ट'] के भ्रम को दूर करने में सहायक होगा।

गौरतलब है कि सिने इतिहास के श्रेष्ठ अभिनेताओं में शुमार दक्षिण भारत के कमल हासन तीन दशक पूर्व 'अप्पू राजा' नामक फिल्म में बौने का किरदार अभिनीत कर चुके हैं। आज तकनीक विकसित हो चुकी है और विशेष प्रभाव वाले दृश्य विश्वसनीयता से प्रस्तुत किए जाते हैं। फिल्मकार आनन्द एल.राय ने कुछ दिन महज प्रयोग के लिए शूटिंग भी की है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,Salman Khan,gossips,entertainment

भारी पड़ सकता है फिल्म का समय से पूर्व प्रचारित होना

बहरहाल जहाँ एक तरफ आनन्द एल.राय की यह फिल्म शाहरुख के गिरते हुए करियर को नई दिशा और दशा दे सकती है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म का तेजी से शुरू हुआ प्रचार इसके व्यवसाय की उम्मीदों पर कुठाराघात भी कर सकता है। आज सितारा अपनी फिल्म का प्रचार तभी शुरू करता है जब वह प्रदर्शन के नजदीक होती है लेकिन शाहरुख ने जिस अंदाज में इसका टीजर व पोस्टर जारी किया है वह एक झलक नहीं अपितु पूरी कथा बयां करने जैसा है। हालांकि इस टीजर ने प्रदर्शन के 18 घंटे में ही 3.2 करोड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या वर्ष के अंत में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को इतने दर्शक मिल पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर