न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख के डूबते करियर को ‘इंस्पेक्टर गालिब’ का सहारा, करेंगे रेत माफिया का सफाया

मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) का है जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ‘पुलिसवाला’ बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 1:04:17

शाहरुख के डूबते करियर को ‘इंस्पेक्टर गालिब’ का सहारा, करेंगे रेत माफिया का सफाया

बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम’ के बाद ‘सिम्बा’ को मिली प्रचण्ड सफलता ने बॉलीवुड के किंग खान को पुन: सफलता प्राप्त करने का रास्ता दिखा दिया है। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए उनके पास एक ऐसा प्रस्ताव है जिसको ठुकराना उनके करियर के लिए बहुत भारी पड़ सकता है। लगातार असफलताओं से जुझते हुए किंग खान के लिए यह रामबाण औषधि साबित हो सकता है। यह प्रस्ताव मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) का है जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ‘पुलिसवाला’ बनाने की योजना बना रहे हैं।

पिछले कई दिनों से उनको लेकर बनाई जाने वाली दो फिल्मों—सारे जहाँ से अच्छा और डॉन-3 बहस का मुद्दा बनी हुई हैं। इस सूची में अब उनकी एक और फिल्म ‘इंस्पेक्टर गालिब’ का नाम जुड़ गया है, जिसे निर्देशक मधुर भंडारकर बनाने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि मधुर भंडारकर ने शाहरुख को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने हाल ही में शाहरुख खान को इस फिल्म की पटकथा सुनाई है। शाहरुख (Shah Rukh Khan) को फिल्म की कहानी पसन्द आई है, लेकिन उन्होंने अभी इसके लिए हामी नहीं भरी है। अगर वे इस फिल्म को साइन करते हैं तो परदे पर पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि मधुर भंडारकर की इस फिल्म की कहानी देश में तेजी से बढ़ रहे रेत माफियाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी को यूपी आधारित बताया गया है। यह एक ऐसे पुलिस वाले कहानी है जो देश भर में होने वाले गैरकानूनी रेत खनन के लिए हथियार उठाता है और रेत माफिया से भिड़ जाता है।

bollywood,Shah Rukh Khan,madhur bhandarkar,inspector ghalib

मधुर भंडारकर की अन्य फिल्मों की तरह यह भी गम्भीर फिल्म होगी। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश में की जाएगी। शाहरुख खान का इस फिल्म को करने के पीछे सबसे बड़ा कारण पिछले कुछ समय से कॉप ड्रामा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करना है। इन फिल्मों को दर्शक बहुत ज्यादा तादाद में पसन्द कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण गत वर्ष 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इससे पूर्व अजय देवगन की ‘सिंघम’ सीरीज ने भी प्रचुर मात्रा में सफलता प्राप्त की है। अभिनेता जॉन अब्राहम की ‘फोर्स’ सीरीज को भी बहुत सराहा गया है। कुछ वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की राउडी राठौर ने सफलता का कीर्तिमान रचा था। और इन सबसे ऊपर सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज है जिसने बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस पर दशा और दिशा बदलने में अहम् भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम