न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान की अगली फिल्म रिवेंज ड्रामा, ‘बाजीगर’ जैसी!

ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ लिखने वाले कथा-पटकथाकार के. विजयेन्द्र प्रसाद ने एक कहानी शाहरुख खान को ध्यान में रखकर लिखी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jan 2018 10:31:25

शाहरुख खान की अगली फिल्म रिवेंज ड्रामा, ‘बाजीगर’ जैसी!

बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से एक समाचार फैल रहा है कि सलमान खान के लिए ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ लिखने वाले कथा-पटकथाकार के. विजयेन्द्र प्रसाद ने एक कहानी शाहरुख खान को ध्यान में रखकर लिखी। इस कहानी को उन्होंने शाहरुख खान को सुनाया है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि शाहरुख खान ने कहानी पर अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह एक रिवेंज ड्रामा (बदले की कहानी), कुछ वैसी ही जैसी 25 साल पहले अब्बास मस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ की थी, जिसने शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘बादशाह’ बनाया।

‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाहुबली’ के बाद के. विजयेन्द्र प्रसाद की माँग बॉलीवुड में काफी बढ़ गई है लेकिन सलमान खान के साथ सफल फिल्म देने के बावजूद पिछले तीन वर्षों में उनकी कोई भी फिल्म हिन्दी सितारे के साथ शुरू नहीं हो पायी है। गत वर्ष उन्होंने सन्नी देओल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर के लिए भी फिल्म की पटकथायें तैयार की थी। इन फिल्मों के लिए अजय देवगन को छोडक़र सभी सितारों ने हामी भरी थी लेकिन किसी की कोई फिल्म शुरू नहीं हो पायी।

bollywood,Shah Rukh Khan,baahubali,kv vijayendra prasad

अजय देवगन को लेकर जो कथा लिखी गई थी, वह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर थी, जिसे करने से अजय देवगन ने स्पष्ट इंकार कर दिया था। वहीं दूसरी सन्नी देओल को लेकर लिखी गई देशभक्ति और एक्शन से सराबोर फिल्म के लिए सन्नी ने हामी भर दी थी लेकिन फिर अचानक से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की राउडी राठौर-2 और अनिल कपूर की नायक रिर्टन्स को लेकर हुआ है।

हालांकि जब से अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के सामने से अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ को दो सप्ताह के लिए आगे सरकाया है तब से फिजाओं में इस बात की बयार बह रही है कि संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करेंगे जो अक्षय कुमार के साथ ‘राउडी राठौर-2’ ही होगी। ऐसा ही अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक-2’ को लेकर है। कहा जा रहा है कि दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर अभी अपनी फिल्म ‘2.0’ में व्यस्त हैं, जिसके चलते वे के.विजयेन्द्र प्रसाद की इस पटकथा पर गौर नहीं कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि लगभग एक दशक पूर्व अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी और परेश रावल को लेकर निर्देशक शंकर ने ‘नायक’ बनायी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस भारी सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,Shah Rukh Khan,baahubali,kv vijayendra prasad

शाहरुख खान इन दिनों आनन्द एल.राय की फिल्म ‘जीरो’ में व्यस्त हैं, जो इसी वर्ष क्रिसमस के मौके पर 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली है। हो सकता है ‘जीरो’ को पूरा करने के बाद शाहरुख खान के. विजयेन्द्र प्रसाद लिखित इस रिवेंज ड्रामा पर गौर करें। वैसे भी शाहरुख खान को इन दिनों एक अदद हिट की जबरदस्त जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह