न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जावेद अख्तर के बाद उनकी पत्नी शबाना ने 'पद्मावत' को लेकर बोली इतनी बड़ी बात...

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jan 2018 4:03:42

जावेद अख्तर के बाद उनकी पत्नी शबाना ने 'पद्मावत' को लेकर बोली इतनी बड़ी बात...

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ अक्षय, ऋतिक तक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है।

फिल्म निर्माण कम्पनी वॉयकॉम 18 ने जानकारी दी है कि ओपनिंग के दिन इस फिल्म को 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह रहा है। फिल्म रिलीज़ होने के बावजूद अब भी फिल्म कई तरह के संघर्ष से गुजर रही है। वही भंसाली के लिए यह राहत की बात है कि फिल्म को क्रिटिक्स, दर्शक और इंडस्ट्री के लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।

फिल्म देखने के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ बुधवार रात संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावत' देखी और उनका अनुभव पूरी तरह अलग रहा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदर्शनकारी इस फिल्म के खिलाफ क्यों हैं, क्योंकि यह फिल्म तो 'राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की गाथा है।'

bollywood,shabana azmi,padmaavat,sanjay leela bhansali,padmavati,deepika pahukone

अख्तर ने कहा, "मैंने फिल्म देखी और मुझे लगता है कि यह हाल के दिनों में भारतीय सिनेमा की एक सफल उपलब्धि है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विरोध करने वाले लोग किस चीज का विरोध कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह फिल्म राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की शुद्ध रूप से एक जोशपूर्ण गाथा है। यदि कोई यह कहता है कि यह फिल्म इस समुदाय (राजपूत) के सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो यह इस फिल्म का अपमान है।"

bollywood,shabana azmi,padmaavat,sanjay leela bhansali,padmavati,deepika pahukone

वही जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने भी फिल्म देखने के बाद अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा है की फिल्म बेहतरीन है और भंसाली ने एक नया आयाम रचा है। हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में कम बनती हैं। शबाना को तो फिल्म इतनी पसंद आ गई है कि उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजा जाना चाहिए। शबाना का मानना है कि इस फिल्म को देखकर हर भारतीय को गर्व होगा और यह ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को देखना ही चाहिए। शबाना ने यह भी कहा है कि उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा हुआ। उन्होंने यह भी कहा है कि राजस्थान में जब भंसाली पर शूटिंग के वक़्त पर हमला किया गया था, उसी वक्त अगर इस पर कार्यवाही हो जाती तो बात इतनी दूर तक नहीं पहुंचती।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह