न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और सितारे की सीक्वल फिल्म, नायिका के लिए चला करीना कपूर खान का नाम

जबरदस्त हिट रही फिल्म ‘हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)’ के सीक्वल की चर्चाएँ इन दिनों बहुत जोरों पर हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 1:21:54

एक और सितारे की सीक्वल फिल्म, नायिका के लिए चला करीना कपूर खान का नाम

अभी हमने आपको सोनम कपूर और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म के सीक्वल की बात बताई और अब हम आपको एक और सीक्वल की बात बताने जा रहे हैं, जिसके चर्चे भी पिछले डेढ़ साल से लगातार चल रहे हैं लेकिन इस फिल्म के मूल सितारे अपनी बीमारी के चलते भारत से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि वे भारत लौट कर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह सितारा हैं इरफान खान जो पिछले डेढ़ वर्ष से लंदन में अपने न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं। इनकी पिछली प्रदर्शित और जबरदस्त हिट रही फिल्म ‘हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)’ के सीक्वल की चर्चाएँ इन दिनों बहुत जोरों पर हैं।

bollywood,Kareena Kapoor Khan,hindi medium,hindi medium sequel

वर्ष 2017 के मई माह में प्रदर्शित हुई ‘हिन्दी मीडियम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इरफान खान को सौ करोड़ी नायक का खिताब दिलाया था। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अदाकार सबा कमर ने काम किया था। बच्चों के स्कूल एडमिशन को लेकर बनी यह फिल्म अपने प्रस्तुतीकरण और कथानक के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब हुई थी। अब इसके निर्माता दिनेश विजन इसका अगला भाग बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए कहा जा रहा है कि इस भाग में अब कॉलेज शिक्षा को लेकर व्यंग्य किया जाएगा।

bollywood,Kareena Kapoor Khan,hindi medium,hindi medium sequel

दिनेश विजन इन दिनों ऐसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं जो कुछ हटकर हैं। गत वर्ष उन्होंने केरल में प्रचलित एक प्रथा को लेकर फिल्म ‘स्त्री’ का निर्माण किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा पाया था। अब वे हिन्दी मीडियम का सीक्वल एक और मुद्दे को लेकर बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए उन्होंने करीना कपूर खान से सम्पर्क किया है। ऐसे में यदि करीना कपूर खान दिनेश विजन के साथ काम करने को तैयार हो जाती हैं तो यह पहला मौका होगा जब वे अभिनेता इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। पिछले दिनों दिनेश विजन से स्वयं इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी टीम ‘हिन्दी मीडियम’ के अगले भाग पर काम शुरू कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक