न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चर्चा ‘दोस्ताना’ के सीक्वल की, नए सितारों के साथ होंगी ‘शहजादी’

वर्ष 2008 में करण जौहर ने तरुण मनसुखानी के निर्देशन में फिल्म ‘दोस्ताना’ का निर्माण किया था। अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म ने उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 4:46:31

चर्चा ‘दोस्ताना’ के सीक्वल की, नए सितारों के साथ होंगी ‘शहजादी’

वर्ष 2008 में करण जौहर ने तरुण मनसुखानी के निर्देशन में फिल्म ‘दोस्ताना’ का निर्माण किया था। अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म ने उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद से करण जौहर इसके सीक्वल को लेकर चर्चा करते रहे हैं लेकिन उन्हें कोई उपयुक्त कथानक नहीं मिल पा रहा था। बताया जा रहा है कि अब करण जौहर को इसके सीक्वल के लिए सही कहानी मिल गई है और उन्होंने इस फिल्म को बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। फिल्म में नायिका के तौर पर आलिया भट्ट को लेने की संभावना है। आलिया करण जौहर के बैनर की कई फिल्मों में इस वर्ष नजर आने वाली हैं।

bollywood,dostana,dostana sequel,alia bhatt

सूत्रों का कहना है कि फिल्म को लेकर आलिया से बातचीत शुरू हो गई है और उन्हें फिल्म का आइडिया पसन्द आया है। जल्द ही उन्हें फाइनल पटकथा सुनाई जाएगी। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में दो नए मेल सितारों को पेश किया जाएगा। उनकी तलाश जारी है। करण जौहर कास्ट तय होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। हाँ फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है जिसका मतलब है कि करण फिल्म को लेकर काफी गम्भीर हैं।

bollywood,dostana,dostana sequel,alia bhatt

इस वर्ष आलिया भट्ट करण जौहर की तीन फिल्मों में दिखाई देंगी। उनकी यह तीन फिल्में—कलंक, तख्त और ब्रह्मास्त्र हैं—इसी वर्ष प्रदर्शित होंगी। कलंक में उनके साथ वरुण धवन, तख्त में उनके साथ रणवीर सिंह और ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर नजर आएंगे। रणबीर कपूर के साथ इन दिनों उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके अतिरिक्त चर्चा है कि निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपनी अगली फिल्म ‘आरआरआर’ उन्हें ऑफर की है। इस फिल्म को वे बड़े भव्य स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म में रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। 300 करोड़ के भव्य बजट में बन रही इस फिल्म का लेखन के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद का है जिन्होंने राजामौली के लिए बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों को लिखा था। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट अपने व्यस्त कलैण्डर में से राजामौली की इस फिल्म के लिए तारीखें निकाल रही हैं, क्योंकि इसके सह निर्माता करण जौहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम