न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लटक गई ‘केदारनाथ’, अब ‘हिन्दी मीडियम-2’ से होगा सारा का डेब्यू

बॉलीवुड के गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि निर्माता निर्देशक दिनेश विजन अपनी आगामी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम-2’ के जरिए सारा अली खान को पेश करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 1:01:31

लटक गई ‘केदारनाथ’, अब ‘हिन्दी मीडियम-2’ से होगा सारा का डेब्यू

अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ अधर में लटक गई है। इस फिल्म का निर्माण रोक दिया गया है, क्योंकि इसके निर्माता ने इस फिल्म से हाथ खींच लिया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही थीं। कभी करण जौहर अपने बैनर से सारा अली खान को पेश करना चाहते थे लेकिन अमृता सिंह ने उनके आगे अपनी मित्र एकता कपूर को तवज्जो दी और अब वह भी धोखा दे गई हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि निर्माता निर्देशक दिनेश विजन अपनी आगामी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम-2’ के जरिए सारा अली खान को पेश करने जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि दिनेश विजन सारा अली खान के पिता सैफ अली के अच्छे दोस्त रह चुके हैं। उनके साथ मिलकर उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण किया है।

bollywood,sara ali khan,irrfan khan,hindi medium sequel,bollywood news

गत वर्ष आई अभिनेता इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करने के साथ ही कई पुरस्कार भी अपनी झोली में डाले थे। हाल ही में चार दिन पूर्व इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई, जिसमें कहा गया कि इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग अगस्त माह से शुरू की जाएगी। फिल्म में 15 साल का लीप लिया जाएगा और इस बार इरफान खान अपनी बेटी की बेहतरीन शिक्षा के लिए बेस्ट कॉलेज में दाखिला दिलाने की जद्दोजहद करते नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता दिनेश विजन को ऐसा लगता है कि इरफान की बेटी की भूमिका सारा अली से बेहतरीन कोई नहीं निभा सकता। ऐसे में वे अब सारा और अमृता सिंह से मिलने की तैयारियों में हैं। हालांकि अभी तक ‘हिन्दी मीडियम-2’ का निर्देशन कौन करेगा यह तय नहीं किया गया है। पिछली फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था, जिन्हें अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म से सबा कमर और बाल कलाकार दिशिता सहगल को भी हटा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह