अभिषेक कपूर Abhishek Kapoor निर्देशित सारा अली खान Sara Ali Khan और सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की नई फिल्म 'केदारनाथ Kedarnath' का टीजर वीडियो Kedarnath Teaser मंगलवार यानि कल रिलीज कर दिया गया है। टीजर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है, महज एक दिन पहले रिलीज़ हुए इस टीज़र को अब तक 86 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। डेब्यू फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान की केमिस्ट्री चर्चाएं बटोर रही हैं। दोनों की जोड़ी टीजर में खूब जच रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूटिंग के दौरान सारा ने सुशांत को इतना तंग किया कि उनके सिर में दर्द होना शुरू हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे, लेकिन इसका अंदाज सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की ताजा तस्वीर से लगाया जा सकता है। सारा ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर जारी की है, इसमें वह तो मुस्कुराती नजर आ रही हैं, लेकिन बगल में बैठे सुशांत सिंह राजपूत अपना सिर पीट रहे हैं।














