न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बागी-3’ की नायिका बनने से सारा अली खान का इंकार, बॉलीवुड हैरान

अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले एक वर्ष से लगातार चर्चाओं में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 2:52:42

‘बागी-3’ की नायिका बनने से सारा अली खान का इंकार, बॉलीवुड हैरान

अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले एक वर्ष से लगातार चर्चाओं में हैं। अपनी फिल्मों, अपनी रोज मर्रा की जिन्दगी, अपनी मां को लेकर दिए अपने बयानों और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर वे लगातार चर्चाओं में हैं। गत वर्ष बॉलीवुड में ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ के जरिये प्रवेश करने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों एक ऐसी फिल्म को अस्वीकार करने की वजह से चर्चाओं में जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह 2020 की 200 करोड़ी फिल्म होगी। निर्माताओं, सितारों, निर्देशक के साथ-साथ इस फिल्म को वितरित करने वाले तक अनुमान लगा रहे हैं कि यह फिल्म उनके लिए कमाई का सौदा होगी।

bollywood,sara ali khan,tiger shroff,baaghi 3,kedarnath,simmba

केदारनाथ (Kedarnath) के बाद सिम्बा (Simmba) में नजर आई सारा अली खान (Sara Ali Khan)। इन दोनों फिल्मों के बाद से ही उनके पास तमाम फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं लेकिन वे हैं कि बहुत सोच विचार करने के बाद ही फिल्म को साइन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बॉयोपिक फिल्म साइन की है जिसे निर्देशक कनन अय्यर बनाने जा रहे हैं। कनन अय्यर ने छह साल पूर्व ‘एक थी डायन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता हाथ लगी थी। लेकिन अब उन्होंने सफलतम वापसी करने को अपनी कमर कस ली है। यह एक बॉयोपिक होगी जिसे करण जौहर निर्मित करेंगे। फिल्म इस साल अगस्त में फ्लोर पर जाएगी और आगामी वर्ष इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

bollywood,sara ali khan,tiger shroff,baaghi 3,kedarnath,simmba

इस फिल्म को लेकर तो सारा चर्चाओं में थी ही लेकिन अभी उनकी चर्चा टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बागी-3’ को लेकर हो रही है। सिम्बा की सफलता के बाद सारा अली खान ने टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी-3 में काम करने से इनकर कर दिया है। खबर है कि अब सारा बहुत सोच-समझ कर पटकथाओं का चुनाव कर रही हैं। अपने करियर के शुरूआती दौर में वे छोटे और कमजोर किरदार करने से बचेंगी। इस बात को उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ से सीखा है। ‘सिम्बा’ में सारा अली खान का बमुश्किल 15-20 मिनट का किरदार था, जिसमें भी उनके जो दृश्य थे वो कोई महत्त्व के नहीं थे। उन पर दो गाने जरूर फिल्माये गए थे। कहा जा रहा है कि सारा अली खान ने ‘बागी-3’ की पटकथा पढऩे के बाद इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

bollywood,sara ali khan,tiger shroff,baaghi 3,kedarnath,simmba

‘सिम्बा’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हो, लेकिन रणवीर सिंह के मुकाबले फिल्म में सारा का रोल बेहद छोटा रोल था। ऐसे अगर ‘बागी 3’ में भी उनका किरदार फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ की तुलना में छोटा होता तो उनके फिल्मी करियर पर सवाल खड़े होते है। शायद यही वजह है कि सारा ने ‘बागी 3’ में काम करने से साफ मना कर दिया। सारा परदे पर दमदार किरदार के साथ आना चाहती हैं। शुरुआती समय में कमजोर और छोटे रोल करना वह करियर के लिए ठीक नहीं समझती हैं। इतनी कड़ी प्रतियोगिता के बीच लंबे और दमदार रोल के बाद ही वह दर्शकों के बीच अपनी जगह बना पाएंगी।

सारा ने अपने करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से की थी। ‘केदारनाथ’ भले ही कमाई के मामले में बहुत बड़ी साबित नहीं हुई, लेकिन सारा अली खान ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया था। बाद में सारा रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ में दिखाई दी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई।

बात करें ‘बागी’ और ‘बागी 2’ की तो ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनी थी और ‘बागी 2’ में दिशा पटानी के साथ टाइगर नजर आए थे। अब अगर सारा अली खान ‘बागी 3’ करने को मान जातीं तो पहली बार टाइगर और सारा की जोड़ी साथ नजर आती। वैसे ‘बागी 3’ का पोस्टर फिल्म के दूसरे भाग के ट्रेलर जारी होने के साथ ही जारी कर दिया गया था, उसी समय फिल्म की प्रदर्शन तिथि की भी घोषणा की गई थी, जो कि 6 मार्च 2020 तय की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम