न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेविड धवन की कुली नं. 1 में नजर आएंगी ‘सारा’, वरुण के साथ लगाएंगी कॉमेडी का तडक़ा

अपने पुत्र वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा’ का रीमेक बना चुके निर्देशक डेविड धवन अपनी ही एक और सुपरहिट फिल्म ‘कुली नं. 1’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 10:54:41

डेविड धवन की कुली नं. 1 में नजर आएंगी ‘सारा’, वरुण के साथ लगाएंगी कॉमेडी का तडक़ा

अपने पुत्र वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा’ का रीमेक बना चुके निर्देशक डेविड धवन अपनी ही एक और सुपरहिट फिल्म ‘कुली नं. 1’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। सुनने में आ रहा था कि डेविड इस फिल्म में शुरू से ही सारा अली खान को लेने का मानस बना चुके थे लेकिन उनके अभिनेता बेटे वरुण धवन की चाहत थी कि आलिया भट्ट उनके साथ नजर आएं। पिता-पुत्र की इसी खींचतान में पिछले कई दिनों से घोषणा के लिए तरसती इस फिल्म में अब वरुण धवन के साथ सारा अली खान ही नजर आएंगी।

हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का रीमेक जल्द ही बनेगा और इसी के साथ-साथ करिश्मा वाले रोल के लिए वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा था। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब वरुण और सारा अली खान के नाम पर मुहर लग चुकी है।

bollywood,sara ali khan,varun dhawan,david dhawan,coolie no 1

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मैगजीन को जानकारी देते हुए कहा है डेविड के होम प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म में वरुण और सारा अली खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे, जिन्होंने मूल फिल्म भी बनाई है। फिल्म की टीम इस कॉमेडी फिल्म के लिए एक नई जोड़ी की तलाश में थी और डेविड के साथ-साथ इस फिल्म के निर्माता रोहित धवन को लग रहा था कि सारा अली खान इस फिल्म के लिए परफेक्ट च्वॉइस होंगी। लेकिन वरुण अपने साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट को लेने का मानस बना रहे थे, जिनके साथ वे तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं और चौथी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग इन दिनों कर रहे हैं।

लेकिन अब कहा जा रहा है कि वरुण ने भी अपने पिता और भाई की बात मानते हुए सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मानस बना लिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक वरुण और सारा इस फिल्म की शूटिंग आगामी जुलाई महीने से शुरू कर देंगे। बता दें कि वरुण इस फिल्म के अलावा निर्देशक अभिषेक बर्मन की ‘कलंक’ और रेमो डिसूजा की ‘एबीसीडी 3’ में भी नजर आने वाले हैं और इन दिनों वह दिन रात अपनी इन फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में जुटे हुए हैं, ताकि उनके बाकी वर्क कमिटमेंट्स अप्रैल तक पूरे हो जाए। सुनने में आ रहा है कि डेविड इस फिल्म को अगले साल के शुरुआती महीनों में प्रदर्शित करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम