न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केदारनाथ’: फीकी रहेगी ‘सारा’ की शुरूआत, पिछड़ेंगी जाह्नवी कपूर से, पहला दिन 5-6 करोड़

अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पुत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ के जरिए कल अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 2:53:53

‘केदारनाथ’: फीकी रहेगी ‘सारा’ की शुरूआत, पिछड़ेंगी जाह्नवी कपूर से, पहला दिन 5-6 करोड़

छह माह पूर्व बॉलीवुड की सुपर सितारा रहीं श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने ‘धडक़’ के जरिये सफलतम डेब्यू किया था। अब अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पुत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ के जरिए कल अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में वैसी कोई उत्सुकता नजर नहीं आ रही है जैसी जाह्नवी कपूर की ‘धडक़’ को लेकर थी। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की अदाकारी से सजी फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह एक प्रेम कहानी है। यह फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी इस पर विचार करते हैं।

बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 5 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है। इस फिल्म के सीमित कारोबार का सबसे बड़ा कारण रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर 2.0 है, जिसे दर्शक ‘केदारनाथ’ पर तरजीह देंगे। हालांकि 2.0 आठ दिन पहले प्रदर्शित होकर सुपर हिट हो चुकी हैं लेकिन अभी भी दर्शकों का रूझान इस फिल्म के प्रति ‘केदारनाथ’ से ज्यादा है। यदि केदारनाथ पहले दिन 5 करोड़ या उससे ऊपर कारोबार करती है तो इसे सिर्फ औसत शुरूआत कहा जा सकता है। अच्छी शुरूआत तब कहा जाता जब यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ या उससे ऊपर कारोबार करने में सफल हो।

bollywood,sara ali khan,saif ali khan,Amrita Singh,kedarnath,sushant singh rajput,jhanvi kapoor,2point0

बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का यह भी कहना है कि सारा अली खान की जाह्नवी कपूर के सामने फीकी शुरूआत होगी। जाह्नवी कपूर को अपनी माँ श्रीदेवी की मौत का भी खासा फायदा मिला था। उनकी फिल्म ने पहले दिन 10 से 12 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। विश्लेषकों द्वारा जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। हालांकि इसके पास दो सप्ताह का रनिंग वीक है। ‘केदारनाथ’ 35 करोड़ की लागत से बनी फिल्म है।

bollywood,sara ali khan,saif ali khan,Amrita Singh,kedarnath,sushant singh rajput,jhanvi kapoor,2point0

2.0 से होगी केदारनाथ की टक्कर

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 2.0 राज कर रही है। दोनों फिल्मों का आपस में टकराव होगा। साइंस बेस्ड एक्शन फिल्म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। ऐसे में एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों से ‘केदारनाथ’ को नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अतिरिक्त इसी दिन हॉलीवुड फिल्म ‘मोर्टल इंजिन्स’ का प्रदर्शन भी होने जा रहा है। यह भी एक एक्शन फिल्म है और हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने दर्शक ‘केदारनाथ’ को छोडक़र इसे ही देखना पसन्द करेंगे। हॉलीवुड की यह फिल्म भी बड़े पैमाने पर भारत में प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के चलते भी सारा अली खान अभिनीत ‘केदारनाथ’ को कड़ी टक्कर झेलनी पड़ेगी।

bollywood,sara ali khan,saif ali khan,Amrita Singh,kedarnath,sushant singh rajput,jhanvi kapoor,2point0

जरूरी है ‘केदारनाथ’ का सारा-सुशांत के लिए हिट होना

‘केदारनाथ’ सारा और सुशांत दोनों स्टार्स के करियर के लिए अहम् फिल्म है। सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म ‘राब्ता’ बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। जबकि इस फिल्म से पहले प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करते हुए 141 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरी ओर डेब्यू फिल्म होने के नाते सारा के लिए ‘केदारनाथ’ का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना मायने रखता है। हालांकि उनकी सही सफल शुरूआत दो सप्ताह बाद प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ से होगी जिसमें वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक