वर्ष 2018 में दो फिल्मों में नजर आईं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान का कहना है कि लगातार दो सफल फिल्में देने के बाद भी उनमें ‘स्टार’ जैसा कुछ नहीं है। अभिषेक कपूर की ‘केदारनाथ’ से सफलतम डेब्यू करने वाली सारा अली खान की इस फिल्म के प्रदर्शन के दो सप्ताह बाद ही दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन हुआ, जो सुपर हिट साबित हुई है। वैसे सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिटनेस की दीवानी हैं और अकसर उनके जिम वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक नया जिम वीडियो (Gym Video) वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जिम पार्टनर को देखकर सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। इस वीडियो की खास बात है उनकी पार्टनर जो उनसे 20 साल छोटी है। हम बात करे रहे है बॉलीवुड की 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की। फिटनेस ट्रेनर और पाइलेट्स एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मलाइका और बॉलीवुड की नई स्टार सारा अली खान एक साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखने वाली स्पेशल बात ये भी है कि मलाइका कितने फोकस से अपना वर्कआउट पूरा कर रही हैं। बेशक इस तरह खुद को मेंटेन करने के लिए कितना डेडिकेशन चाहिए, ये मलाइका ने दिखा दिया।














