न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2018: पहली 300 करोड़ी फिल्म, इस तारीख को रिलीज़ होगी 'पद्मावती' उर्फ 'पद्मावत'!

गत वर्ष 1 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' अब तमाम विवादों को दरकिनार करते हुए दर्शकों के सामने आने को तैयार है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jan 2018 9:05:37

2018: पहली 300 करोड़ी फिल्म, इस तारीख को रिलीज़ होगी 'पद्मावती' उर्फ 'पद्मावत'!

गत वर्ष 1 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' अब तमाम विवादों को दरकिनार करते हुए दर्शकों के सामने आने को तैयार है। सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित हो चुकी यह फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के आगामी 26 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की निर्माता कम्पनी ने अब इसे प्रदर्शित करने का मानस बना लिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर भी अफवाहें जोर मार रही हैं कि अक्षय कुमार को इस बात की भनक लग गई है और उन्होंने इसी के चलते अपनी फिल्म 'पैडमैन' को एक दिन पहले अर्थात् 25 जनवरी को प्रदर्शित करने का फैसला लिया है।

पैडमैन को एक दिन पहले प्रदर्शित करने की घोषणा इसकी निर्मात्री टिव्ंकल खन्ना ने की थी। पहले पैडमैन का मुकाबला नीरज पांडे की 'अय्यारी' से होने जा रहा था, लेकिन अब उसका मुकाबला संजय लीला भंसाली की पद्मावती उर्फ 'पद्मावत' (सेंसर बोर्ड के निर्देश के बाद फिल्म का नाम पद्मावत किया गया है) से होने जा रहा है। वैसे भी इस फिल्म के लिए किसी त्यौंहार या नेशनल हॉलीडे की आवश्यकता नहीं है। 'पद्मावत' अपने आप में इतनी सशक्त है कि वह जब भी प्रदर्शित होगी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

bollywood,padmavati controversy,padmavati release date,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,gossips,entertainment

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा-ए-आम हो रही है कि संजय लीला भंसाली ने सेंसर बोर्ड द्वारा गठित इतिहासकारों की टीम के समस्त सुझावों को मान लिया है, जिसके चलते उन्होंने न सिर्फ फिल्म का शीर्षक बदला है अपितु दीपिका पादुकोण पर फिल्माये गए 'घूमर' नृत्य को भी फिल्म से हटा लिया है। इतिहासकारों की टीम ने कहा था कि इस गीत को फिर से पात्र की गरिमा के अनुसार फिल्माया जाए, जो शायद भंसाली को ठीक नहीं लगा, जिसके चलते उन्होंने इसे हटाने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली लिखित निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो ने किया है, जिसने पर इस 200 करोड़ रुपये की लागत लगाई है। हालांकि यह फिल्म प्रदर्शन पूर्व सैटेलाइट, म्यूजिक व मोबाइल अधिकारों के जरिये पहले ही 175 करोड़ वसूल चुकी है। ऐसे में उसे अब सिर्फ लागत के 25 करोड़ निकालने जो वह निश्चित रूप से प्रदर्शित दिन ही वसूल लेगी। इसके बाद आने वाली समस्त आय इस फिल्म का मुनाफा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल