न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोई भी समझदार, बुद्धिमान शख्स जौहर का समर्थन नहीं करता : दीपिका पादुकोण

मैं विभिन्न विचारों को लेकर बेहद खुली हुई हूं और मैं किसी चीज पर सहमति या असहमति के विकल्प को खुले तौर पर चुनती हूं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Feb 2018 10:02:34

कोई भी समझदार, बुद्धिमान शख्स जौहर का समर्थन नहीं करता : दीपिका पादुकोण

अपने शुरुआती सप्ताह में ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के क्लाइमेक्स में विजुअल ग्रॉफिक्स के जरिए जौहर के दृश्य को दी गई भव्यता कुछ लोगों ने पसंद किया, तो कुछ ने इसे जौहर का महिमामंडन करार देते हुए खारिज कर दिया। लेकिन शानदार अभिनय के लिए मिली प्रशंसा से अभिभूत दीपिका पादुकोण ने बेहद शालीनता के साथ कहा कि "मैं विभिन्न विचारों को लेकर बेहद खुली हुई हूं और मैं किसी चीज पर सहमति या असहमति के विकल्प को खुले तौर पर चुनती हूं। लेकिन इस फिल्म में बिना सोचे-समझे एक दृश्य पर विवाद करना जरूरी नहीं है। किसी भी चीज को समझने के लिए उसे पूरी तरह से समझा जाना चाहिए। इसे समझने के लिए पूरी फिल्म देखना जरूरी है और साथ ही इस तथ्य को स्वीकार कर कि उस समय भारत में इस तरह की प्रथाएं मौजूद थीं और इनका पालन किया जाता है, इसका सम्मान किया जाना चाहिए।"

दीपिका ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, "जाहिर सी बात है कि इस समय कोई भी समझदार, बुद्धिमान शख्स जौहर का समर्थन नहीं करता है। आपको इसे उस समय के अनुसार देखना चाहिए, जब यह होता था। अगर मजाकिया अंदाज में कहूं तो मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने फिल्म की शुरुआत में दिए गए विवरण (डिसक्लेमर) पर ध्यान नहीं दिया होगा।"

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,deepika padukone,padmavati,bollywood news

'पद्मावत' के निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देशों पर फिल्म की शुरुआत में एक विवरण दिया था, जिसमें कहा गया था यह फिल्म 16वीं सदी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी के प्रसिद्ध महाकाव्य 'पद्मावत' पर आधारित है। यह फिल्म किसी भी तरह से सती प्रथा का समर्थन या महिमामंडन नहीं करती है।

वहीं, अपने बेबाक विचारों के लिए चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र लिखकर कहा था कि इस फिल्म को देखकर उन्हें महसूस हुआ कि वह, यानी नारी एक 'योनि मात्र' है। फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी उपहास का सामना करना पड़ा था।

जब स्वरा के पत्र के बारें में दीपिका से पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, "स्वरा ने जो कहा है, उससे मैं सहमत या असहमत हो सकती हूं, लेकिन उनके अपने विचार हैं और मैं तथ्य पर आधारित उनके विचार का सम्मान करती हूं। मुझे हालांकि लगता है कि इसके आगे कुछ कहना जरूरी नहीं था।"

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,deepika padukone,padmavati,bollywood news

फिल्म की सफलता पर दीपिका ने कहा, "बहुत ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत शानदार है। मुझे लगता है कि मैं अब भी उन सभी चीजों से जूझ रही हूं जो हमारे साथ पिछले कुछ दिनों में हुईं.. और मुझे लगता है कि इस दौरान कुछ अजीबोगरीब क्षणों के साथ ही ऐसे क्षण भी आए, जिनमें मैंने खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया।"

फिल्म को राजस्थान के लोग भी जरूर देख पाएंगे

उन्होंने कहा, "मेरे प्रशंसकों की खातिर, हां, मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा हो। मैं चाहती हूं कि मेरे प्रशंसकों के लिए यह फिल्म अधिक से अधिक जगहों पर रिलीज हो जाए, क्योंकि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए।"

यह फिल्म स्त्रीत्व का उत्सव मनाती है।

वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह कई तरीकों से नारीत्व का जश्न मनाती है। मैंने इस किरदार को निभाने के दौरान यह समझा है कि 13वीं शताब्दी के होने के बावजूद यह किरदार ऐसे समय में, जब महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं और समानता के लिए लड़ रही हैं, कई तरह से प्रासंगिक है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके (महिलाओं) की बहादुरी, साहस, शक्ति, गरिमा और बुद्धिमानी को लेकर बेहद प्रासंगिक है।"

बता दे, फिल्म को विवाद के चलतें राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार