न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

300 करोड़ के नजदीक पहुँची पद्मावत, चौथा सप्ताह 14 करोड़

पद्मावत इस वर्ष पहली बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म होने के साथ-साथ पहली 300 करोड़ी फिल्म होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 11:34:23

300 करोड़ के नजदीक पहुँची पद्मावत, चौथा सप्ताह 14 करोड़

निर्देशक संजय लीला भंसाली का आज जन्म दिन है। 24 फरवरी 1963 को पैदा हुआ यह ख्यातनाम निर्देशक 55 वर्ष पूरे कर चुका है। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 28 दिन का सफर पूरा कर लिया है। अपने चौथे सप्ताह में इस फिल्म ने 14.03 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को 300 करोड़ के नजदीक पहुंचा लिया है। अब तक यह फिल्म 282 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो चुकी है।

गौरतलब है कि पद्मावत इस वर्ष पहली बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म होने के साथ-साथ पहली 300 करोड़ी फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 19.26 करोड़ का कारोबार करते हुए पहले सप्ताह में 166.50 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह में इसने 69.50 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 31.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

bollywood,bollywood news,sanjay leela bhansali,deepika padukone,padmavaat,ranveer singh,shahid kapoor

संजय लीला भंसाली की पद्मावत को श्रीराजपूत करणी सेना का विरोध झेलना पड़ा जिसके चलते यह फिल्म गुजरात और राजस्थान में प्रदर्शित नहीं हो पायी। मध्यप्रदेश में भी यह फिल्म एक सप्ताह देरी से प्रदर्शित हुई, जिसके चलते इसके कारोबार पर खासा असर पड़ा। अगर यह पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित होती तो यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार कर चुकी होती। विरोध के चलते इस फिल्म को अब तक लगभग 70 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपने सफर के पांचवें सप्ताह में तो नहीं अपितु छठे सप्ताह में जरूर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर तीन-तीन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें से लव रंजन निर्देशित फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है, जिसकी वजह से पद्मावत के कारोबार पर असर पड़ेगा।

bollywood,bollywood news,sanjay leela bhansali,deepika padukone,padmavaat,ranveer singh,shahid kapoor

आगामी सप्ताह अनुष्का शर्मा स्टारर ‘परी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जो एक हॉरर फिल्म है। हॉरर फिल्मों के दर्शक सीमित मात्रा में हैं, जिसके चलते निश्चित रूप से ‘पद्मावत’ अपने छठे सप्ताह में 300 करोड़ के आँकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। अपने 21 साला फिल्म करियर में भंसाली की यह पहली बड़ी हिट फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ के आँकडे को पार किया है। उनकी पिछली हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल