न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावत’ के बाद भंसाली की अगली फिल्म, बजट वही 200 करोड़!

संजय लीला भंसाली हालिया प्रदर्शित ‘पद्मावत’ के बाद अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Jan 2018 3:22:30

‘पद्मावत’ के बाद भंसाली की अगली फिल्म, बजट वही 200 करोड़!

संजय लीला भंसाली हालिया प्रदर्शित ‘पद्मावत’ के बाद अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म को छोटे बजट में बनाने का इरादा किया है लेकिन उनकी इस फिल्म को भी निर्माता 200 करोड़ के मेगा बजट में बनाना चाहते हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि वॉयकॉम 18 संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म को प्रोड्यूस करने को तैयारी है और उसके लिए उन्होंने पहले से 150 से 200 करोड़ के मध्य का बजट तय कर दिया है। जबकि अभी तक तो संजय लीला भंसाली ने किसी प्रकार की कोई सुगबुगाहट तक नहीं की है कि उनकी आगामी फिल्म किस विषय पर होगी और उस पर अनुमानत: कितना पैसा खर्च होगा।

वैसे यदि पिछले तीन सालों को देखा जाए तो संजय लीला भंसाली चुपचाप नहीं बैठे हैं। उन्होंने ‘रामलीला’ से जो सफर शुरू किया जो ‘पद्मावत’ तक बदस्तूर जारी रहा है। फिल्म प्रदर्शित होने के कुछ माह बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म की घोषणा की है। इसी बात को देखते हुए बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी अगली फिल्म शुरू करने वाले हैं।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,bollywood news

रामलीला की सफलता के बाद इरोस इंटरनेशनल ने ही उनकी दूसरी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को प्रोडूस किया था। इस फिल्म का बजट 175 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ से टकराव झेलते हुए सफलतापूर्वक 180 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद जब भंसाली ने ‘पद्मावत’ शुरू की तो इरोस इंटरनेशनल ने इसके बजट को देखते हुए अपने हाथ खींच लिए। भंसाली ने पहले 150 करोड़ का बजट मांगा था, इरोस तैयार था लेकिन जैसे भंसाली ने बजट में 50 करोड़ की वृद्धि की, उन्होंने इस फिल्म से हाथ खींच लिया।

ज्ञातव्य है कि इरोस द्वारा निर्मित ‘बाजीराव मस्तानी’ अपनी लागत से सिर्फ 5 करोड़ रुपये ज्यादा ही कमा पायी थी। इस फिल्म को 175 करोड़ में तैयार किया गया था और वसूली हुई सिर्फ 180 करोड़ की। वॉयकॉम 18 ‘पद्मावत’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म निर्मित करना चाहता है जिसके लिए उन्होंने 200 करोड़ तय करने का मानस बनाया है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि भंसाली कितने बजट की माँग करते हैं हो सकता है उनका बजट 250 करोड़ हो तो क्या ऐसे में भी वॉयकॉम 18 उनकी फिल्म निर्मित करेगा। यह एक ज्वलंत प्रश्न है जिसका जवाब वक्त के गर्भ में छिपा है। इंतजार करिये भंसाली की अगली फिल्म का।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब