न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमाई से टूटा सलमान, शाहरुख का रिकॉर्ड, पहले दिन 10 लाख ने देखी ‘पद्मावत’

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 5:28:04

कमाई से टूटा सलमान, शाहरुख का रिकॉर्ड, पहले दिन 10 लाख ने देखी ‘पद्मावत’

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ अक्षय, ऋतिक तक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है।

फिल्म निर्माण कम्पनी वॉयकॉम 18 ने जानकारी दी है कि ओपनिंग के दिन इस फिल्म को 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह रहा है। वहीं दूसरी ऑन लाइन टिकट सेलिंग साइट बुक माय शो के अनुसार इस फिल्म का टिकट 250 से लेकर 1500 तक में बिका है। छोटे और मध्यम शहरों में सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में इसकी टिकट 150 से 400 रुपये तक में बिकी हैं। इस हिसाब से टिकट की औसत 300 रुपये मानी जाए तो फिल्म की कमाई पहले दिन 30 करोड़ के पार जाती है।

इस फिल्म की शुरूआत ने बॉक्स ऑफिस के सुपर सितारों को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है। आइए डालते हैं एक नजर इन सितारों की पिछली फिल्मों पर—

शाहरुख - रईस - ओपनिंग 20.42 करोड़

ऋतिक रोशन - काबिल - ओपनिंग - 10.43 करोड़

अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट (ओपनिंग 12.35 करोड़), बेबी (ओपनिंग 9.3 करोड़)

सलमान खान - जय हो - ओपनिंग 17.75 करोड़

200 करोड़ की लागत से बनी पद्मावत मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पर आधारित है जिसमें रानी पद्मावती की जौहर गाथा है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत की रिलीज को लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इन राज्यों में फिल्म का प्रदर्शन संभव नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल