न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त की फिल्म साहब बीवी गैंगस्टर 3 का ट्रेलर रिलीज़, देखे

फिल्म 'भूमि' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले संजय दत्त की दूसरी दूसरी फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 4:16:09

संजय दत्त की फिल्म साहब बीवी गैंगस्टर 3 का ट्रेलर रिलीज़, देखे

फिल्म 'भूमि' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले संजय दत्त की दूसरी दूसरी फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' आ रही है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया है। इसमें संजय दत्त गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह और माही गिल भी हैं। फिल्म के डायलॉग दमदार और एक्शन भरपूर है। ट्रेलर से ही पता लग गया है कि सभी एक्टर्स ने कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म में संजय दत्त एक डायलॉग बोलते हैं- 'जिंदगी का मजा बहुत कम उठाया है, अब वापस लौटा हूं तो पूरा मजा लूंगा।' इससे पता चल रहा है कि संजू की 'भूमि' भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। संजय दत्त ने मोशन पोस्टर और ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'खेल अब होगा तीन गुना तीखा।'

यह मोशन पोस्टर अब तक रिलीज हुए पोस्टर्स से एकदम अलग है। पहले रिलीज हुए पोस्टर और मोशन पोस्टर में सिर्फ संजय दत्त को बंदूक थामे हुए दिखाया गया था लेकिन हाल ही में रिलीज इस मोशन पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर्स को भी दिखाया गया है।

'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' से नफीसा अली लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी। फिल्म में वह संजय दत्त की मां का किरदार निभा रही हैं। वहीं कबीर बेदी भी फिल्म में होंगे । आखिरी बार संजय दत्त और कबीर बेदी 'यलगार' फिल्म में एक साथ नजर आए थे।

जानकारी के मुताबिक बीते दो कड़ियों की तरह की इस बार 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में रईस साहब (जिमी शेरगिल) और उनकी बीवी (माही गिल) केंद्र में रहेंगे। यह फिल्म साल 2011 में आई 'साहब बीवी और गैंगस्टर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था । ऐसे में इस फिल्म के हिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक