न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ नहीं होगी सलमान खान की अगली फिल्म, यह है उनकी नई फिल्म, पेश करेंगे एक और नया जोड़ा

हाल ही में समाचार आए थे कि सलमान खान ने दबंग के बजट में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करवाई है। अभी तक तो यह भी मालूम नहीं था कि उनकी इस फिल्म को कितने करोड़ में बनाया जाना है और 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के समाचार भी आ गए।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 4:26:16

‘दबंग-3’ नहीं होगी सलमान खान की अगली फिल्म, यह है उनकी नई फिल्म, पेश करेंगे एक और नया जोड़ा

हिन्दी फिल्म उद्योग और दर्शकों को लम्बे समय से अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘दबंग’ के अगले भाग का इंतजार है। सलमान खान हैं कि दूसरे निर्माता निर्देशकों के साथ-साथ अपने बैनर की फिल्मों को बना और प्रदर्शित कर रहे हैं लेकिन अपने भाई अरबाज खान की फिल्म के सीक्वल को इंतजार करवा रहे हैं। हाल ही में समाचार आए थे कि सलमान खान ने दबंग के बजट में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करवाई है। अभी तक तो यह भी मालूम नहीं था कि उनकी इस फिल्म को कितने करोड़ में बनाया जाना है और 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के समाचार भी आ गए। एक तरफ जहाँ वे अरबाज को इंतजार करवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तले नए सितारों को मौका देने का सिलसिला जारी रखा है। अब उन्होंने अपने बैनर तले बनने वाली नई फिल्म के नायक-नायिका की घोषणा के साथ ही इसका नाम और प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। अपने बैनर तले वे अपने दोस्त इकबाल के पुत्र जहीर इकबाल और बॉलीवुड अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रणुतन बहल को पेश करने जा रहे हैं। उनके बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का नाम ‘नोट बुक’ रखा गया है और यह आगामी वर्ष 29 मार्च को प्रदर्शित होगी।

इन दोनों ही न्यूकमर्स की ये पहली फिल्म होगी। अपने होम प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म से इन दोनों की लॉन्चिंग का सलमान पहले ही ऐलान कर चुके थे। हालांकि फिल्म का नाम और इससे जुड़ी और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन अब ये तय हो गया है कि इन दोनों ही न्यूकमर्स की पहली फिल्म का नाम होगा ‘नोटबुक’ और इसे अगले साल 29 मार्च 2019 को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के निर्देशन कमान नितिन कक्कड़ को सौंपी गई है। वहीं निर्माता के तौर पर सलमान खान का साथ मुराद खेतानी और अश्विन वार्दे देंगे। फिल्म के नाम की घोषणा के साथ ही इसकी पहली झलक भी जारी कर दी गई है।

bollywood,Salman Khan,zaher iqbal,pranutan bahl

इस फिल्म का फस्र्ट लुक देखने स्पष्ट झलक रहा है कि सलमान खान एक और प्रेम कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाने जा रहे हैं। इस फिल्म के ऐलान पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। सलमान खान ने इसी साल मई महीने में जहीर इकबाल को लॉन्च करने का ऐलान किया था। जहीर उनके बचपन के दोस्त के बेटे हैं और फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं।

bollywood,Salman Khan,zaher iqbal,pranutan bahl

सलमान खान ने उनके पिता और अपने दोस्त के बारे में बताते हुए उस वक्त ट्वीट कर कहा था, ‘ये मेरे बचपन का दोस्त इकबाल है, जब हम जवान थे तो उस वक्त वो मेरा बैंक होता था। मुझे आज भी अच्छे से याद है कि मुझे इकबाल को 2011 रुपये चुकाने हैं। शुक्र है भगवान का कि मेरा दोस्त ब्याज नहीं लेता। अब जब बेटे को लॉन्च कर रहा हूं तो बाप का फोटो तो शेयर कर ही सकता हूं। ये प्यारी फोटो।’ इसी के साथ उन्होंने बचपन के दिनों की इकबाल की फोटो भी शेयर की थी।

ज्ञातव्य है कि सलमान खान इससे पूर्व बॉलीवुड में शुत्रघ्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को ‘दबंग’, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को ‘हीरो’ (यह फिल्म सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ का सबसे कमजोर रीमेक थी), अपने बहनोई आयुष और वरीना हुसैन को ‘लव यात्री’ नामक फिल्म में प्रस्तुत कर चुके हैं। इनमें एक मात्र सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में सफलता प्राप्त हुई है। शेष सभी अपने-अपने करियर में अभी तक संघर्ष कर रहे हैं। ‘हीरो’ के बाद सूरज पंचोली की कोई दूसरी फिल्म नहीं आई है, वहीं दूसरी ओर अथिया शेट्टी अनीस बज्मी की ‘मुबारकां’ में दिखायी दी थी और आयुष शर्मा के बारे में समाचार प्राप्त हुए हैं कि उनकी दूसरी फिल्म एक्शन प्रधान होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के बारे में अभी कोई अधिक जानकारी नहीं आयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी