न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कुछ कुछ होता है' की ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी में करण जौहर को लेकर सलमान ने कही यह बात...

बॉलीवुड Bollywood के पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर Karan Johar ने फिल्म कुछ कुछ होता है से 20 साल पहले फिल्म डायरेक्शन में अपना पहला कदम रखा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Oct 2018 4:57:14

'कुछ कुछ होता है' की ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी में करण जौहर को लेकर सलमान ने कही यह बात...

बॉलीवुड Bollywood के पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर Karan Johar ने फिल्म कुछ कुछ होता है से 20 साल पहले फिल्म डायरेक्शन में अपना पहला कदम रखा था। यह फिल्म जब रिलीज हुई तब बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ दिए थे। दर्शकों को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी थी। रिलीज के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जश्न का हिस्सा बने अभिनेता सलमान खान ने फिल्मकार करण जौहर से आग्रह किया कि वह उनके साथ एक बार फिर काम करें। सलमान ने कहा कि करण आज हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे 'व्यस्त व्यक्ति'ं हैं। सलमान ने मंगलवार को मनाए गए जश्न में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया।

'कुछ कुछ होता है' में अमन मेहता की भूमिका निभाने के लिए तैयार होने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, "करण जौहर ने मेरी बहन अलवीरा से मुलाकात की और उन्होंने उससे कहा, 'यह मेरी पहली फिल्म है और मैंने काजोल और शाहरुख खान को फिल्म में लिया है। फिल्म के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार के लिए मैं किसी स्टार की तलाश में हूं, पर मुझे कोई स्टार मिल नहीं रहा है'।"

उन्होंने कहा, "तब मेरी बहन अलवीरा ने मुझसे कहा, 'वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और ये उनकी पहली फिल्म है और तुम्हें उनकी पहली फिल्म में मदद करनी चाहिए।' इसके बाद करण जौहर मुझसे एक पार्टी में मिले। मैंने उनसे कहा कि मैं उनकी फिल्म अपनी बहन, यश (जौहर) अंकल, हीरू (जौहर) आंटी, करण जौहर और शाहरुख खान की वजह से करने के लिए तैयार हूं। इस तरह मैं इस फिल्म का हिस्सा बना।" सलमान ने कहा कि उन्हें फिल्म की रोमांटिक कहानी बहुत पसंद आई थी। अंत में सलमान ने करण से मजाकिया अंदाज में कहा, "यार, किसी दिन मेरे साथ दोबारा काम करो।"

bollywood,Salman Khan,karan johar

वही पार्टी के दौरान करण जौहर से लेकर शाहरुख खान, काजोल रानी मुखर्जी के अलावा जाह्नवी कपूर, जोया अक्तर, ईशान खट्टर, श्वेता बच्चन, नेहा धूपिया जैसे कई सितारे इसका जश्न मनाते नजर आए। इस दौरान बॉलीवुड के यह सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक और एक दुसरे से बेहद अलग स्टाइलिश अवतार में सेलिब्रेशन में मौजूद दिखे। 20 साल पुरे होने की ख़ुशी में जहां रानी मुखर्जी ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंची तो वहीँ काजोल ब्लू कलर की बोल्ड-सेक्सी ड्रेस में नजर आई। इस दौरान शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी मस्ती करती दिखी। 'कुछ कुछ होता है' की ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी में सबकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर और जाह्नवी कपूर पर टिकी दिखी।इस शानदार पार्टी के लिए करीना ने ब्लैक हॉट शॉर्ट ड्रेस को चुना। जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद बोल्ड और सेक्सी लग रही थी। इस दौरान करीना ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दी।

bollywood,Salman Khan,karan johar bollywood,Salman Khan,karan johar bollywood,Salman Khan,karan johar

इस पार्टी में जाह्नवी कपूर ईशान खट्टर के साथ पहुंची। येलो कलर के लॉन्ग गाउन में जाह्नवी भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। जाह्नवी ने ईशान के साथ पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई।

bollywood,Salman Khan,karan johar

ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी दिखी। उनका शॉर्ट ड्रेस भी सबको बहुत पसंद आया। अनन्या पांडे बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों से वो कई बॉलीवुड पार्टियों में भी दिख रही है।

bollywood,Salman Khan,karan johar

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी इस जश्न में शामिल होने के लिए ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंची। उन्होंने इस पार्टी के लिए ब्लू रंग का बेहद खूबसूरत गाउन को चुना।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक