टाइगर जिंदा है की प्रत्याशित सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से दबंग खान की चर्चा होने लगी है। फिजाओं में चर्चा रेस-3 को लेकर कम और सलमान की वर्ष के अन्त और आगामी वर्ष ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को लेकर ज्यादा हो रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान अपने भाई अरबाज खान की फिल्म 'दबंग-3' पर काम करने जा रहे हैं और इसका प्रदर्शन इसी वर्ष क्रिसमस के मौके पर दिसम्बर माह में होने की उम्मीद है।
वही इस फिल्म से जुड़ा एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में सलमान खान पुलिस की वर्दी में ऐसा काम कर रहे है जिसें देख कर आप अपनी हसी नहीं रोक पाएंगे। दरहसल विडियो की बात करें तो इस विडियो मैं सलमान खान पोल डांस करतें हुए नज़र आरहे है। और उनके इस डांस का मज़ा उनके भाई अरबाज़ खान भी ले रहे है। इस विडियो मैं सलमान खान पोल डांस करतें हुए गुंडों से लड़ाई कर रहे है।
दबंग-3 के बारे में पिछले दो वर्षों से यह कहा जाता रहा है कि यह दबंग का प्रीक्वल होगी अर्थात् फिल्म का नायक चुलबुल पांडे 'दबंग' बनने से पहले क्या था और क्योंकर वह चुलबुल पांडे बना। इस बारे में अरबाज खान ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि यह 'दबंग-3' पूरी तरह से प्रीक्वल नहीं होगी अपितु इसमें फ्लैश बैक के जरिये दबंग और दबंग-2 में दिखायी कहानी से पहले चुलबुल पांडे की जिन्दगी में क्या हुआ, वह कैसे चुलबुल पांडे बना यही दिखाया जाएगा। जबकि बाकी फिल्म में आज की कहानी दिखायी जाएगी।
इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में यह हवा बह रही है कि अरबाज खान इसे क्रिसमस के मौके पर इसी वर्ष प्रदर्शित करना चाहेंगे लेकिन सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म के सामने इसे नहीं लाना चाहते थे। लिहाजा ऐसी स्थिति में इसे 2019 जनवरी में प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि 2019 की ईद पर सलमान खान स्टारर 'भारत' का प्रदर्शन होगा जिसकी घोषणा स्वयं सलमान खान ने कुछ दिनों पहले की है। 'भारत' का निर्माण सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री करने जा रहे हैं और निर्देशन की बागडोर संभाली है अली अब्बास जफर ने, जिन्होंने हाल ही में 300 करोड़ी 'टाइगर जिंदा है' दी है।
Shorts see more
सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें
read more
- तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
- तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
- कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
ताजा खबरें
View MoreIIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शननंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैंमिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राजपंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसलादिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांगपंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ासायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बातपद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट कीनिवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगारBigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेसBigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवादमां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बातबिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामाBigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर