न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 कारणों की वजह से 'टाइगर...' नहीं छू पाएगी 320 करोड़!!

सलमान खान अभिनीत अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' ने जहाँ वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jan 2018 3:17:54

इन 4 कारणों की वजह से 'टाइगर...' नहीं छू पाएगी 320 करोड़!!

सलमान खान अभिनीत अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' ने जहाँ वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म से घरेलू बाजार में 300 करोड़ के आंकड़ें को पार कर लिया है। यह सलमान खान के करियर के तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने भारत में 300 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इससे पहले उनकी फिल्म 'सुल्तान' (302 करोड़) और 'बजरंगी भाईजान' (320 करोड़) इस आंकड़े को छूने में सफल हो चुकी हैं।

प्रतिदिन आय के नए आयाम स्थापित कर रही 'टाइगर जिंदा है' को लेकर यह प्रश्न किया जा रहा है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ही 'बजरंगी भाईजान' के आंकड़े को छूने में सफल होगी। क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 321 करोड़ की कमाई कर पाएगी। आशा तो यही की जा रही है यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट होगी। परन्तु इसे लेकर कुछ शंकाएँ भी उभर रही हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों के जिनके चलते 'टाइगर' इस लक्ष्य को पाने में नाकामयाब हो सकती है -

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,box office collection,ali abbas zafar

1. 22 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ घरेलू फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ा है। इस सप्ताह 5 जनवरी से 11 जनवरी के मध्य तीन हॉलीवुड और तीन छोटे बजट की हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है, जिसके चलते 'टाइगर जिंदा है' की स्क्रीन्स व शोज में कमी आई है।

2. आगामी सप्ताह 12 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग की 'द पोस्ट' नामक फिल्म का भी प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस भी काफी आाशान्वित नजर आ रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि हॉलीवुड की यह फिल्म आय के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। हालांकि हॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक भारत में घरेलू फिल्मों के मुकाबले कम हैं लेकिन 'टाइगर जिंदा है' को हिन्दी फिल्मों से काफी तगड़ा मुकाबला आगामी सप्ताह करना पड़ेगा।

3. 12 जनवरी को एक तरफ जहाँ विक्रम भट्ट की सफल हॉरर सीरीज 1920 की अगली कड़ी 1921 प्रदर्शित होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' और सैफ अली खान अभिनीत डार्क कॉमेडी फिल्म 'कालाकांडी' का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह तीनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं और इनका दर्शक वर्ग भी अलग है लेकिन इन फिल्मों की सफलता तय मानी जा रही है। सीमित बजट में बनी यह तीनों फिल्में अपने प्रचार व प्रसार के बलबूते पर न सिर्फ लागत निकालने में सफल होंगी अपितु निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित होंगी।

4. ऐसे में क्योंकर सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 321 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे अभी 21 करोड का कारोबार और करने की आवश्यकता है, जिसके लिए उसे प्रतिदिन 2.5 करोड़ कम से कम कमाने होंगे जो अब मुश्किल नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल