न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टाइगर...’ के दस करोड़ कमाते ही टूट जाएगा ‘पीके’ का रिकॉर्ड

बॉलीवुड में भाई के नाम से ख्यात सलमान खान की चार सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल मिलाकर 329.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jan 2018 1:37:45

‘टाइगर...’ के दस करोड़ कमाते ही टूट जाएगा ‘पीके’ का रिकॉर्ड

बॉलीवुड में भाई के नाम से ख्यात सलमान खान की चार सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल मिलाकर 329.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह फिल्म अब पाँचवें सप्ताह में प्रवेश कर गई है। सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी टाइगर से उम्मीद की जा रही है कि वो आने वाले कुछ दिनों में आमिर खान और देश की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म ‘पीके’ का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल हो जाएगी।

आमिर खान अभिनीत पीके के रिकॉर्ड को तोडऩे के लिए सलमान खान को 10 करोड़ की आवश्यकता है। पीके का लाइफटाइम कलेक्शन 339 करोड़ है। हालांकि इन 10 करोड़ के लिए सलमान खान को कम से कम 12 दिन का समय मिलना चाहिए। वैसे तो पूरी संभावना इस बात की है कि टाइगर जिंदा है आगामी 26 जनवरी को छठे सप्ताह में भी देश के सिनेमाघरों में दिखायी जाती रहेगी।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,aamir khan,pk,box office,gossips,entertainment

19 से 24 जनवरी के मध्य पांच दिन में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो उसका कुल कारोबार 334.75 करोड़ हो जाएगा और शेष 5 करोड़ का कारोबार वह 25 से 30 जनवरी के मध्य करके हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन जाएगी।

25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ प्रदर्शित होने जा रही है जिसके चलते ‘टाइगर जिंदा है’ की स्क्रीन्स और शोज बेहद सीमित हो जाएंगे। ऐसे में टाइगर का सफर बस कुछ दिनों का है। यदि टाइगर पीके के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देती है तो यह सलमान खान के लिए विशेष रिकॉर्ड होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल