न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

POWER-PACKED PUNCH साल के पहले दिन 'टाइगर...' की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, कमाए इतने करोड़ रुपए

क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर ज़िंदा हैं' बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 4:47:47

POWER-PACKED PUNCH साल के पहले दिन 'टाइगर...' की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, कमाए इतने करोड़ रुपए

क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर ज़िंदा हैं' बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही हैं। साल 2018 के पहले दिन यानि सोमवार को फिल्म ने 18.04 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को नए साल की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। अगर नजर डालें तो 31 दिसंबर को इस फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आया है। जहा फिल्म ने दूसरे हफ्तें के शुक्रवार में बॉक्स ऑफिस पर 11.56 करोड़ और शनिवार को 14.92 करोड़ रुपए का कारोबार किया था वही रविवार के दिन इसमें उछाल आया और फिल्म ने अपने खातें में 22.33 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। इसी के साथ ही सलमान-कैटरीना की फिल्म ने शुरुआती 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 272.79 करोड़ कमा लिए हैं।

देश-विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म करीब 400 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन शानदार रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़, 7वें दिन 200 करोड़ और रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर डाली है। देश-दुनिया की कुल कमाई 400 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़, शनिवार को 14.92 करोड़, रविवार को 22.23 करोड़ और सोमवार को 18.04 करोड़ आए हैं।

'टाइगर जिंदा है' की सफलता से एक और बात सिद्ध हुई वह यह कि भाई के प्रशंसक भाई को हमेशा दबंग अंदाज में देखना चाहते हैं। उन्हें सलमान खान रोते हुए और दूसरों से पिटते हुए कभी अच्छे नहीं लगते। 'ट्यूबलाइट' की असफलता से सलमान खान ने भी यही सीख ली है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ एक्शन फिल्में ही करनी हैं। इसी के चलते उन्होंने आने वाले दो वर्षों के लिए भी एक्शन फिल्मों को चुना है। 'टाइगर' की सफलता ने 'ट्यूबलाइट' पर लगे असफलता के दाग को धोने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म की सफलता ने दर्शाया है कि फिल्म असफल हो सकती है लेकिन सलमान खान असफल नहीं हो सकते। यदि सलमान खान असफल होते तो 'ट्यूबलाइट' असफल होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड का कारोबार करने में सफल नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल